TMKOC: दिशा वकानी को लेकर बड़ी खबर, 'तारक मेहता' शो में क्यों नहीं लौट रहीं एक्ट्रेस? असली वजह आई सामने
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस लंबे समय से अपने मशहूर किरदार दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस दिशा वकानी, जो इस किरदार को निभाती थीं, पिछले 7 सालों से शो से गायब हैं।
दिशा वकानी के भाई ने कही ऐसी बात
हाल ही में, दिशा वकानी के ऑन स्क्रीन और रियल लाइफ भाई मयूर वकानी ने असित मोदी के शो में उनकी अनुपस्थिति के बारे में खुलकर बात की और स्पष्ट किया कि वह अपने बच्चों के साथ व्यस्त होने के कारण शो में वापस नहीं आएंगी।

मयूर वकानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-मयूर वकानी उर्फ सुंदर ने ईटाइम्स को बताया- मैंने दिशा वकानी के सफर को करीब से देखा है क्योंकि मैं उनसे दो साल बड़ा हूं। एक बात जो मैंने महसूस की है, वह ये है कि जब आप ईमानदारी और विश्वास के साथ काम करते हैं, तो ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।
-मयूर वकानी ने कहा- दिशा वकानी सचमुच धन्य हैं, लेकिन इसके साथ ही, उन्होंने बहुत मेहनत भी की है। यही वजह है कि लोगों ने दयाबेन के रूप में उन पर इतना प्यार बरसाया है।
-मयूर वकानी ने आगे कहा- मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा सही राह दिखाई कि जिंदगी में भी हम कलाकार ही हैं। हमें जो भी भूमिका मिले, उसे पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। हम आज भी उनकी सीख पर चलते हैं।
'दिशा वकानी असल जिंदगी में मां की भूमिका निभा रही हैं'
मयूर वकानी ने कहा- फिलहाल दिशा वकानी असल जिंदगी में एक मां की भूमिका निभा रही हैं और पूरी लगन से उस पर काम रही हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बहन के मन में भी हमेशा यही बात रही होगी।
साल 2018 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं दिशा वकानी
जानकारी के अनुसार दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन का आइकॉनिक रोल निभाती थीं। हालांकि, वह कई सालों से शो से गायब हैं। वह साल 2018 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं। कुछ महीने पहले ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने न्यूज18 शोशा से बात करते हुए का था कि दिशा वकानी इस शो में अब वापसी नहीं करेंगी।
शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का बड़ा बयान
-'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- अब दिशा वकानी के लिए इस शो में वापसी करना मुश्किल है। शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी बदल जाती है। छोटे बच्चों के साथ काम करना और घर संभालना उनके लिए वाकई थोड़ा मुश्किल होता है।
-असित मोदी ने कहा- लेकिन मैं अभी भी पॉजिटिव हूं। मुझे लगता है कि भगवान कोई चमत्कार करेंगे और वह वापस आ जाएंगी। अगर वह आती हैं, तो ये अच्छी बात होगी। अगर किसी वजह से वह नहीं आती हैं, तो मुझे शो के लिए एक और दयाबेन लानी पड़ेगी।
पिछले 17 सालों से चल रहा है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
-आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 17 सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस शो ने हाल ही में 4500 एपिसोड पूरे किए हैं और टीआरपी चार्ट पर भी अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है।
-भले ही दयाबेन इस शो से गायब हैं, लेकिन असित मोदी का शो बदलते समय के साथ एक नए नजरिए के साथ ढलने में कामयाब रहा है। ये शो अब किसी एक किरदार के इर्द-गिर्द नहीं घूमता बल्कि ये गोकुलधाम सोसाइटी के कई निवासियों के जीवन और चुनौतियों को गहराई से दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications