Tiku Talsania Health Update: बेटी शिखा ने दिया पिता टीकू तलसानिया के स्वास्थ की ताजा जानकारी, पढ़ें रिपोर्ट

Tiku Talsania Health Update: मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया जो कि इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। 10 जनवरी को उनको एक फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने की खबरें आई थीं। हालांकि, पत्नी दीप्ति तलसानिया ने साफ किया कि यह एक ब्रेन स्ट्रोक था। बीते दो दिनों से टीकू अस्पताल में भर्ती हैं। उनको लेकर तरह तरह की खबरें भी आई।

इसी बीच उनकी बेटी शिखा ने हेल्थ अपडेट जारी किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, आपकी की दुआओं के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया। ये हम सभी के लिए इमोशनल समय है। खुशी की बात ये है कि पापा अब पहले से ठीक हो रहे हैं। सेहत में सुधार भी देखने को मिल रह है। कोकिलाबेन हॉस्पिटल, वहां के डॉक्टर्स और सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं।

Tiku Talsania Health Update

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी बताया कि जब एक्टर स्क्रीनिंग में थे तो उनके साथ क्या हुआ। रश्मि देसाई ने टीकू का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "मुझे पता है कि वह अब बेहतर हैं। मैंने अभी उन्हें मैसेज नहीं किया है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह परिवार को परेशान करने का सही समय है।" एक्ट्रेस ने टीकू तलसानिया से मिलने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह जब उनसे मिली थीं, तो उस वक्त वह ठीक थे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि टीकू तलसानिया फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

टीकू तलसानिया केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने फिल्मों में 'इश्क', 'राजू चाचा', 'हंगामा', 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं टीवी पर भी उन्होंने 'एक से बढ़कर एक', 'ये क्या हो रहा है', 'साजन रे झूठ मत बोलो', 'गोर्माल है भाई सब गोर्माल है', 'ये चांदा कानून है', और 'साजन रे फिर झूठ मत बोलो' जैसे शोज़ में कॉमेडी रोल कर फैंस का दिल जीता। उनकी बेटी शिखा तलसानिया भी एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'वेक अप सिड', 'वीरे दी वेडिंग', 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+