Tiku Talsania: ब्रेन स्ट्रोक के चलते टीकू तलसानिया की हालत गंभीर, परिवार ने लोगों से कहा- दुआ मांगो
Tiku Talsania: बॉलीवुड के फेमस एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा था कि एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है। लेकिन अब एक्टर के परिवार वालों ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है।
टीकू तलसानिया को आया ब्रेन स्ट्रोक
एक्टर टीकू तलसानिया को बॉलीवुड फिल्मों में कॉमिक रोल के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर उनको दिल का दौरा पड़ने की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन एनडीटीवी की खबर के अनुसार एक्टर के परिवार ने बताया है कि अभिनेता को हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है।

फिल्म की स्क्रीनिंग पर बेहोश हुए एक्टर
टीकू तलसानिया के परिवार ने बताया है कि एक्टर गत 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार) की शाम करीब 8 बजे एक फिल्म की स्क्रीनिंग देखने गए थे, वहीं उनके साथ ये घटना हुई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल एक्टर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
परिवार ने लोगों से प्रार्थना करने के लिए कहा
टीकू तलसानिया के परिवार ने लोगों से एक्टर के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। आपको बता दें कि एक्टर की हालत देख उनका पूरा परिवार काफी टूट गया है। वहीं आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
टीकू तलसानिया का परिवार
टीकू तलसानिया की शादी दीप्ति से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, संगीतकार रोहन तलसानिया और एक बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने 'वीरे दी वेडिंग', 'कुली नंबर 1' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।
टीकू तलसानिया की उम्र 70 साल है
टीकू तलसानिया को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। टीकू तलसानिया की उम्र 70 साल है। उन्होंने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
टीकू तलतानिया ने इन फिल्मों में किया है काम
इसके बाद टीकू सलतानिया ने 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करके लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी सुपरहुट फिल्मों में भी काम किया है।
इन टीवी शोज में नजर आ चुके हैं एक्टर
टीकू तलसानिया ने फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम किया है। वह 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट' और 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' जैसे सीरियल्स में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications