Ganpath Poster Out: 'आ रहा है गणपत..', गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का नया पोस्टर

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत का पोस्टर गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हो गया। इसमें एक्टर का लुक काफी दमदार है।

Ganapath Poster Out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जिसमें वह एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से फैंस के लिए नया सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्टर की फिल्म गणपत का पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

टाइगर श्रॉफ ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म गणपत का नया पोस्टर शेयर किया। जिसमें वह अपने धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन पर लिखा, 'उसको कोई क्या रोकेगा...जब बप्पा का है उसके हाथ..आ रहा है गणपत...करने एक नई दुनिया की शुरूआत..इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी'।

Tiger Shroff

फिल्म 'गणपत' के पोस्टर को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल है। यह फिल्म पैन इंडिया फिल्म है जो कि भारत के अलावा अन्य देशों में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की खास बात यह है कि लगभग 9 साल बाद टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म 'हीरोपंती' में नजर आई थी। टाइगर श्रॉफ ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का पोस्टर देख फैंस कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+