दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ ने किया इग्नोर? एक्ट्रेस के साथ बैठने से किया इंकार, वायरल हो रहा वीडियो
Tiger Shroff And Disha Patani: बॉलीवुड की फेमस जोड़ी में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का भले ही ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद दोनों अक्सर एकसाथ नजर आते हैं। दोनों को यूं साथ देखकर फैंस भी खुश हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान टाइगर ने जो किया उसे देखकर तमाम फैंस निराश हो गए।
सोशल मीडिया पर एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे एकसाथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भी साथ नजर आए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि टाइगर ने सबके सामने दिशा के साथ बैठने से साफ मना कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने एक दूसरे से मुलाकात की और फिर दोनों ने बिना झिझक के एक दूसरे को हग किया। यहां तक ऐसा लगा कि दोनों ब्रेकअप होने के बाद आज भी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन जैसे ही दिशा ने उन्हें अपने बगल वाली सीट ऑफर की तो एक्टर से बैठने से साफ इंकार कर दिया। खैर हैरानी की बात तो ये भी थी कि एक्ट्रेस के बगल में कोई भी कुर्सी नहीं लगी हुई थी। अब वीडियो देखने के बाद फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
दिशा और टाइगर की वीडियो परफैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, टाइगर को जमीन पर बैठाना है क्या। एक यूजर ने लिखा, लगता है टाइगर को कुछ ज्यादा ही ब्रेकअप का दर्द है। एक ने लिखा, टाइगर ने दिशा को नजरअंदाज कर उनका दिल तोड़ दिया। इस तरह से लोग कपल की वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे। ये रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया और साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि दिशा टाइगर से शादी करना चाहती थीं लेकिन एक्टर इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। खैर अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications