RRR की जीत पर झूम उठे Tiger Shroff, 'नाटू नाटू' गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैंस बोले- 'ओरिजिनल से बेहतर'
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 में ‘आरआरआर’ की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें डांस करते हुए स्पेशल अंदाज में बधाई दी।
Tiger Shroff Viral Video: तेलुगू फिल्म 'आरआरआर' के सुपरहिट गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में अवॉर्ड मिला है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली और एक्टर जूनियर एनटीआर और राम चरण को फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने आरआरआर की पूरी टीम को अपने अंदाज में बधाई दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइगर श्रॉफ ने 'नाटू-नाटू' पर किया जबरदस्त डांस
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर अपनी डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आरआरआर' की ऐतिहासिक जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर की और नाटू-नाटू गाने पर दिल खोलकर डांस किया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्म आरआरआर की टीम को दी बधाई
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'कल के बाद यह हमारा विक्ट्री डांस होना चाहिए। भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी जीत! आरआरआर की पूरी टीम एसएस राजामौली, एमएम कीरावानी, जूनियर एनटीआर और रामचरण को बधाई'।
बेहरतीन स्टेप्स से जीता फैंस का दिल
वीडियो में नाटू-नाटू सॉन्ग पर टाइगर श्रॉफ ने अपने बेहतरीन स्टेप्स से फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ-साथ उनके चेहरे की स्माइल से ये जाहिर हो रहा है कि, वह ‘आरआरआर' की ऐतिहासिक जीत से कितने ज्यादा खुश हैं। वीडियो में टाइगर ने पैंट्स के साथ स्लीवलेस ब्लैक टी-शर्ट पहनी है। इसके साथ ही वह अपने टोन्ड-बाबाइसेप्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए।

फैंस ने की जमकर तारीफ
टाइगर श्रॉफ की ये वीडियो फैंस के लिए एक बड़ी ट्रील थी। उनकी इस वीडियो पर फैंस लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यार कसम से भयंकर था। दूसरे यूजर ने लिखा, सर ब्रूस ली के फैन लगते हो. तीसरे यूजर ने लिखा, 'पहली बार तेलुगू गाने पर डांस सर'। इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ताली बजाने वाले इमोजी को पोस्ट किया। सिंगर मीका सिंह ने सेलिब्रेशन इमोजी पोस्ट की। बता दें, टाइगर श्रॉफ फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने डांस की वीडियो शेयर करते रहते हैं।

आरआरआर की टीम को सेलेब्स ने दी बधाई
सुपरहिट गाने 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में ‘आरआरआर' की ऐतिहासिक जीत के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर समेत कई बड़े अभिनेताओं ने फिल्म आरआरआर की पूरी टीम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications