इस एक्टर ने 10 साल में दी सिर्फ एक सुपरहिट फिल्म, फिर भी हैं अरबों के मालिक, जानें कैसे होती है कमाई
Tiger Shroff: हिंदी फिल्मों के दमदार एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। वह पिछले 10 सालों से इस इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी सिर्फ 1 ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने 10 साल के अपने फिल्मी करियर में 11 फिल्में की हैं जिनमें 5 हिट, 5 फ्लॉप और 1 ब्लॉकबस्टर फिल्म है।
टाइगर श्रॉफ का 34वां जन्मदिन
आज टाइगर श्रॉफ अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ भले ही अभी तक एक सफल अभिनेता नहीं बन पाए हैं लेकिन वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। लोग टाइगर श्रॉफ को उनके दमदार एक्शन्स और जबर डांस स्किल्स के लिए काफी पसंद करते हैं।

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में कृति सेनन के साथ फिल्म हीरोपंती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 53 करोड़ रुपए क कमाई की थी। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम हेमंत श्रॉफ है। साल 2016 में वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म बागी में नजर आए थे। ये फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन इसके बाद टाइगर श्रॉफ का करियर डूबने लगा था। उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं।
248 करोड़ रुपए की संपत्ति के हैं मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही फिल्मों में टाइगर श्रॉफ का करियर कुछ खास नहीं हैं लेकिन वह इस समय 248 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना इनकम 20 करोड़ रुपए के आसपास है। आपको बता दें कि एक फिल्म करने के लिए टाइगर श्रॉफ 5 से 7 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। टाइगर श्रॉफ की कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है।
टाइगर ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी दी थी
जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने फिल्में में आने के लिए 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। टाइगर श्रॉफ ने फिट के साथ मिलकर प्रॉल नाम का एक लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ एमएमए मैट्रिक्स ट्रेनिंग एंड फिटनेस सेंटर के मालिक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications