Disha Patani से ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ का आया 'दीशा' पर दिल, डेढ़ साल से कर रहे डेट, जानें कौन है हसीना?
Tiger Shroff New Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। खबरों के मुताबिक, टाइगर और दिशा पाटनी 6 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हाल ही में दोनों को एक इवेंट में साथ देखा गया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों का फिर से पैचअप हो गया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। अब खबर आ रही है कि टाइगर श्रॉफ की लाइफ में किसी और की एंट्री हो चुकी है।
खबर आ रही है कि, टाइगर श्रॉफ अब सिंगल नहीं रहे और वह फिर से किसी के प्यार में पड़ गए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर फिलहाल जिस लड़की को डेट कर रहे हैं उसका नाम दीशा धानुका बताया जा रहा है। दोनों एक दूसरे संग डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल जून-जुलाई से टाइगर और दीशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अब इस खबर के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दीशा धानुका कौन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक वो एक प्रोडक्शन हाउस में किसी ऊंची पॉजिशन पर हैं। दोनों की तब मुलाकात हुई थी जब टाइगर और दिशा पाटनी का रिलेशनशिप खत्म होने की कगार पर था। फिलहाल दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि जब इस मामले में मीडिया ने टाइगर श्रॉफ से बात करना चाहा तो उन्होंने इन अफवाहों का खंडन कर दिया। साथ ही एक्टर ने कहा कि वह पिछले 2 साल से सिंगल ही हैं। वहीं इन अफवाहों पर दीशा ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया।
वहीं टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में कैमियो करेंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी पाइपलाइन में हैं। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही एक्टर के पास फिल्म गणपथ भी पाइपलाइन में हैं।










Click it and Unblock the Notifications