Tiger 3: रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'टाइगर 3', फ्री में हो रही डाउनलोड, अब क्या करेंगे सलमान खान?

Tiger 3 Film Leaked: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 आज यानी 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार हुई है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान खान के फैंस की मानें तो ये उनकी वन ऑफ द बेस्ट एक्शन फिल्म हैं। साथ ही फिल्म की कहानी और शाहरुख खान का कैमियो भी काफी दमदार है। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज के थोड़े देर बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है।

पायरेसी का शिकार हुई सलमान खान की 'टाइगर 3'
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 आज दिवाली के रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर पहले ही फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। इसी के चलते फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में शुरू कर दिया गया था। इस बीच खबर है कि ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इंडिया डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज के कुछ घंटो के बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई है।

tiger 3

इन साइट्स पर उपलब्ध हो रही है फिल्म
खबर है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 कई साइट्स पर फ्री में डाउनलोड हो रही है। इनमें Movierulz, Filmyzilla, Kuttymovies, Tamilrockers, Filmywap, Pagalworld, Filmymeet, 7starhd, Vegamovies और Moviesflix साइट्स पर उपलब्ध है। सलमान खान ने पहले ही फिल्म को लीक न करने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म के रिलीज के दिन ही लीक हो गई है। अब ये देखना होगा कि इसका असर फिल्म की कमाई पर कितना पड़ता है।

शाहरुख खान का 'टाइगर 3' में कैमियो
फिल्म टाइगर 3 के लीक सीन में सलमान खान दुश्मनों से घिरे हुए दिखाई देते हैं। तभी उनके पास एक बॉल आकर गिरती है, जिसमें 'झूमे जो पठान' गाना बजने लगता है। ये सुनते ही सलमान खान मुस्कुराने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये गाना सुनते ही दुश्मन हैरान हो जाते हैं। तभी हवा में लहराते हुए शाहरुख आते हैं और मशीनगन से गोलियों की बौछार कर देते हैं। ऐसा करके वह सलमान खान को सुरक्षित बचा लेते हैं।

ऋतिक रोशन का 'टाइगर 3' में कैमियो
आपको बता दें कि इस स्पाई थ्रिलर मूवी में ऋतिक रोशन भी कैमियो करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वह पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाई दे रहे हैं, पूरी मूवी में उनका कोई कैमियो नहीं है। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं और आदित्य चोपड़ा ने इस मूवी के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने नेगेटिव किरदार निभाया है। लोग इस मूवी को अभी तक जबरद्त बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+