ये क्या! रोमांस किंग इमरान हाशमी को किस करते दिखे सलमान खान, फैंस बोले- 'नया शौक पाल लिया क्या...'
Salman Khan pretend to kiss Emraan Hashmi: टाइगर 3 एक्टर्स सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी शुक्रवार को एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान ने कुछ ऐसा किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सलमान ने रोमांस किंग इमरान हाशमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर एक्टर को विलेन की भूमिका में नहीं लिया जाता तो, वो फिल्म में कुछ किसिंग सीन जरूर करते। इसके बाद सलमान खान पीछे की ओर पलटे और ऐसा लगा मानो वो इमरान हाशमी को किस कर रहे हों।
'कैटरीना है तो रोमांस तो बनता है...'
इवेंट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने शेयर किया गया था। क्लिप में सलमान ग्रे टी-शर्ट और डेनिम में थे जबकि कैटरीना येलो कलर की घुटने तक लंबी ड्रेस में थीं। टाइगर 3 में रोमांस के बारे में सलमान ने कहा, ''कैटरीना है इस पिक्चर में तो थोड़ा रोमांस तो बनता ही है जोया और टाइगर का।

सलमान ने किया इमरान को KISS
टाइगर 3 में मुख्य विलेन आतिश की भूमिका निभाने वाले इमरान हाशमी की ओर इशारा करते हुए सलमान कहते हैं कि इमरान का किरदार अगर आतिश का नहीं होता तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि ये सब जरूर हुआ होता। इसके बाद सलमान पीछे मुड़ते हैं और ऐसा लगता है मानो वो इमरान हाशमी को किस कर रहे हों। ये सब देखकर दर्शक हंसने लगते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि मेरी आदत तो कभी रहेगी नहीं। लेकिन ऐसा लगा कि इनकी आदत छूटती जा रही है।
पहली बार शामिल हुए इमरान हाशमी
'टाइगर 3' सलमान और कैटरीना की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरा सीक्वेंस है, जिसमें इमरान हाशमी नए एक्टर हैं। वॉर और पठान जैसी फिल्मों के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का वे नया हिस्सा हैं। इसमें शाहरुख खान ने पठान और ऋतिक रोशन ने कबीर के रूप में कैमियो भी किया हुआ है।
सलमान ने कहा है कि टाइगर 3 की सफलता उनके लिए बेहद पर्सनल है। एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा, "इतने सालों में उन्होंने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं और मेरी टाइगर फ्रेंचाइजी को भी उन्होंने जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं! मैंने अब तक तीन बार सुपर-जासूस टाइगर की भूमिका निभाई है। इसलिए ये सराहना मेरे लिए सफलता की हैट्रिक की तरह महसूस होती है। ये एक ऐसा किरदार है जिसके लिए मैंने हर बार अपना शरीर दांव पर लगाया है। वास्तव में मैंने इसमें अपना सब कुछ दे दिया है। इसलिए, इन फिल्मों की सफलता भी मेरे लिए बहुत पर्सनल है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications