Thursday Throwback: क्या ऐश्वर्या राय ने अपनाया था मुस्लिम धर्म? Ex ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान संग उड़ी थी ये खबर

Aishwarya Rai on Muslim Religion adoption: ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता हमेशा से इंडस्ट्री के गलियारों की हॉट गॉसिपिंग में से एक रहा है। कपल को अलग हुए इतने साल बीत चुके हैं मगर फिर भी अकसर दोनों को लेकर खबरें उड़ती रहती हैं।

आज थर्सडे थ्रोबैक में बात करते हैं ऐश्वर्या और सलमान के उस किस्से की, जिसकी खूब हवाएं उड़ी थीं। खबरें थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी। इतना ही नहीं ऐश्वर्या के मुस्लिम धर्म को अपनाने की खबरें भी गलियारों में चल रही थीं। हालांकि बाद में इसका सच भी सामने आया।

Thursday Throwback

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता आज भी कई बार चर्चा में आ जाता है। मगर क्या आपको मालूम है कि जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो ये खबरें उड़ी थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। इसके साथ ही खबरे ये भी थीं कि ऐश्वर्या ने सलमान के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया है।

जब ये खबरे फैलीं तो हर कोई सन्न रह गया कि आखिर कैसे ऐश्वर्या राय ने प्यार की खातिर अपना धर्म ही बदल दिया। हालांकि शादी की खबरों को लेकर ऐश्वर्या राय ने बाद में चु्प्पी तोड़ते हुए काफी कुछ कहा था। ऐश्वर्या ने कहा था कि इंडस्ट्री काफी छोटी है और अगर ऐसा होता तो क्या किसी को इस बारे में जानकारी नहीं होती?

एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी मां के साथ हुई दुर्घटना के बाद मुझे परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका तक नहीं मिला है। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो शादी जैसी बड़ी बात से इंकार करूं। बता दें कि ऐश्वर्या ने सलमान संग अपनी शादी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। मगर अफवाहें रुकती कहां हैं।

फिर खबरें ये भी आईं कि कपल हनीमून मनाने के लिए न्यूयॉर्क गया हुआ है। हालांकि न तो सलमान खान और न ही ऐश्वर्या राय ने इन सभी खबरों पर कभी ठप्पा लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+