बिल्कुल कटरीना कैफ की हमशक्ल हैं ये मॉडल, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप भी धोखा खा जाएंगे।

मुंबई, 2 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफी जैसी दिखने वाली इस मॉडल की तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा कि आखिर ये कटरीना कैफ है या फिर उनकी हमशक्ल। हालांकि सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन फैंस का मानना है कि ये बिल्कुल कटरीना कैफ जैसी दिखती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये मॉडल कौन हैं।

कौन है ये कटरीना कैफ की हमशक्ल?

कौन है ये कटरीना कैफ की हमशक्ल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अक्सर अपनी अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर देती हैं यही वजह है कि आज उनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। लेकिन, इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे देखने के बाद हर फैन धोखा खा गया। वो इसलिए क्योंकि ये महिला हूबहू कटरीना कैफ जैसी दिखती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है ये कटरीना कैफ की हमशक्ल।

पेशे से है एक मॉडल

बता दें कि, कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली ये महिला वैसे तो पेशे से एक मॉडल हैं और इनका नाम अलीना रॉय है। ये सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं इनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। बता दें कि अलीना सबसे पहले टिक टॉक से फेमस हुईं थी। जो कि अब भारत बैन हो चुका है। टिक टॉक के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाई।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

अलीना रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस उन्हें दूसरी कटरीना कैफ कहते हैं। अलीना अक्सर अपनी तस्वीरों में बेहतरीन पोज देकर फैंस का ध्यान खींचती हैं। इन्हीं कातिलाना अदाओं के कारण वह फैंस को अपना दीवाना बनाती हैं। अलीना ज्यादातर कटरीना कैफ जैसी दिखने पर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं।

कटरीना कैफ को भी किया फेल

कटरीना कैफ को भी किया फेल

अगर लुक्स की बात करें तो अलीना रॉय ने कटरीना कैफ को भी अपने बेहतरीन लुक्स से फेल कर दिया है। फैंस भी अक्सर इन्हें कटरीना कैफ की हमशक्ल कहते हैं। फैंस अक्सर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं। भले ही कटरीना और अलीना एक अलग-अलग पर्सनैलिटी हैं। लेकिन, अलीना बिल्कुल ही कटरीना जैसी ही लगती हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसके बावजूद अलीना को बॉलीवुड में अभी तक उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+