Photo: विक्की कौशल और कैटरीना की शादी को एक महीना पूरा, दोनों ने ऐसे किया सेलिब्रेट
मुंबई, 09 जनवरी। इसमें कोई शक नहीं है कि एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की जोड़ी, बॉलीवुड से सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक है। आज विक्की और कैटरीना अपनी शादी के एक महीने पूरे होने का जश्न मना रहे है। बता दें राजस्थान के माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में इस बॉलीवुड कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। पिछले साल 9 दिसंबर को विक्की और कैट ने शादी की थी।

विक्की-कैट की शादी को हुए एक महीने
अब शादी के एक महीने पूरे होने पर कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर कर पति विक्की कौशल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। शादी के बाद से अक्सर विक्की और कैटरीना अपने-अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें एक साथ शेयर कर रहे हैं। कैट के साथ विक्की ने भी शादी के एक महीने पूरे होने पर एक पोस्ट किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

फोटो पोस्ट कर किया विश
फोटो में विक्की कैटरीना को कसकर गले लगा रहे हैं, और दोनों कैमरे के लिए स्माइल कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, 'हैप्पी वन मंथ माई (हार्ट)'। वहीं विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत नाइट की एक फोटो शेयर की है। बता दें कि अपने हनीमून से वापस आने के तुरंत बाद, कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर 'छौंका चढ़ाने' की रस्म की तस्वीर साझा की थी।

कैटरीना शेयर करती रहती हैं फोटोज
मालूम हो कि यह रस्म शादी के बाद पहली बार दुल्हन के खाना बनाने से जुड़ी है। एक्ट्रेस ने हलवे की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'मैंने बनाया, चौंका चढ़ाना।' उन्होंने अपनी पोस्ट में एक स्माइली इमोजी भी एड किया। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने जयपुर के रणथंभौर के पास सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की। महीनों से उनके रोका और शादी की तारीखों को लेकर प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ था।

मुंबई में रह रहे हैं विक्की और कैटरीना
हालांकि कपल ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने से इनकार कर दिया। उनकी शादी एक निजी में नीजि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केवल दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। अपने शादी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर कैट और विक्की ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं। बॉलीवुड कपल ने हल्दी और संगीत समारोह से तस्वीरें भी साझा कीं। विक्की कौशल, जो वर्तमान में इंदौर में शूटिंग में व्यस्त हैं, कैटरीना कैफ के साथ समय बिताने के लिए मुंबई भी आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: जब आमिर ने कैटरीना को दिया चैलेंज, सलमान के घर के सामने गाना होगा- दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications