कोयंबटूर एयरपोर्ट पर रजनीकांत के साथ हुआ ये सब, सेल्फी के लिए कार पर चढ़े लोग और फिर.....
Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'जेलर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 'जेलर' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और मूवी के टीम मेंबर्स इसकी सफलता का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत भी फिल्म की सफलता के जश्न में डूबे हुए हैं। वह जहां भी जा रहे हैं, भारी संख्या में फैंस उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में कोयंबटूर एयरपोर्ट पर भी थलाइवा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
कोयंबटूर एयरपोर्ट पर फैंस ने रजीनकांत को घेरा
खबर है कि रजनीकांत कोयंबटूर मे एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनका प्लान चंद्रबाबू नायडू से मिलने का भी था पर फैमिली फंक्शन के कारण प्लान कैंसल कर दिया गया। ऐसे में रजनीकांत जैसे ही कोयंबटूर एयरपोर्ट पर पहुंचे, फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए सभी लोग उत्सुक नजर आने लगे।

रजनीकांत की गाड़ी में चढ़ने लगे लोग
कोयंबटूर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग सुपरस्टार रजनीकांत की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उनकी कार पर चढ़ते दिखाई दिए। फैंस रजनीकांत पर फूल बरसा रहे थे। हर कोई अपने हीरो को अपने अंदाज में बधाई देना चाहता था। उनको एक झलक देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। यहां तक कि कई बार स्थिति बेकाबू होते भी नजर आई। कोयंबटूर एयरपोर्ट से रजनीकांत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि रजनीकांत के फैंस ने उन्हें देखने के लिए किस तरह से घेर रखा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत
जानकारी के अनुसार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू में सिनमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक देशभर में 343.72 करोड़ रुपये और वर्ल्डलाइड 601.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। आपको बता दें कि रजनीकांत जल्द ही लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में थलपति विजय लीड हीरो हैं जबकि रजनीकांत कैमियो कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications