Jawan में शाहरुख खान के एक्शन सीन्स को इस बॉडी डबल ने किया शूट, बताया- जब वो बाप बनते थे तो मैं.....

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर अपना जादू चला दिया है। शाहरुख खान का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में इमोशन्स से लेकर ड्रामा और भरपूर एक्शन मौजूद है। इस फिल्म में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की याद आ रही है। आपको बता दें कि शाहरुख खान के इन एक्शन सीन्स को करने के लिए प्रशांत वाल्दे ने बॉडी डबल का काम किया है। बॉडी डबल में कई जगह रियल हीरो की जगह कोई और शख्स मारधाड़ को निपटा लेता है।

बॉडी डबल का काम करते हैं प्रशामत वाल्दे
आपको बता दें कि प्रशांत वाल्दे पिछले 17 सालों से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के एक्टरों के लिए बॉडी डबल का काम करते हैं। ऐसे में प्रशांत ने खुलकर बताया कि एटली की फिल्म 'जवान' में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स को उन्होंने कैसे शूट किया था। उन्होंने खुलकर फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में बात की।

jawan

'जवान' में प्रशांत वाल्दे ने किए थे सारे एक्शन सीन्स
प्रशांत ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के बारे में आज तक से बात करते हुए कई चीजों का खुलासा किया है। प्रशांत ने बताया कि जब उन्हें डायरेक्टर एटली ने 'जवान' का ऑफर दिया था तो वह काफी एक्साइटडेट हो गए थे। उन्होंने बताया कि टीजर शूट के दौरान ही उन्हें लग गया था कि ये फिल्म कमाल कर जाएगी। उन्हें समझ में आ गया था कि फिल्म 'जवान' शाहरुख खान की 'पठान' मूवी से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। इस एक्शन हीरो ने बताया कि सेट पर 1500 लोगों का क्रू था और उन सबको इस बात का पूरा एहसास हो गया था कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

'फिल्म की शूटिंग 130 दिन में पूरी हुई थी'
बॉडी डबल प्रशांत वाल्दे ने कहा- इस फिल्म के लिए 130 दिनों की शूटिंग की गई थी। फिल्म के एक्शन सीन्स जिसमें शाहरुख खान अपना कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं वो मेरे किए हुए हैं। खासकर वाइड शॉट पर मेरे सीन हैं। उन्होंने आगे बताया- इस फिल्म में मेट्रो ट्रेन के अंदर एक स्मोक सीन है और शाहरुख खान बंदूक चलाते हुए मेट्रो ट्रेन से बाहर निकलते हैं। यहां पूरा चेहरा रिवील नहीं किया गया है और ये मैंने किया है।

'धुएं वाले सीन में मेरा गला 5 दिनों तक चोक हो गया था'
प्रशांत वाल्दे ने बताया- मेट्रो ट्रेन के इस सीन को शूट करते समय चारों तरफ इतना धुआं भर गया था कि मेरा गला ही चोक हो गया था। करीब 5 दिन तक मेरे गले में धुआं भरा रहा और मैं किसी से बात भी नहीं कर पा रह था। उन्होंने फिल्म के उस सीन के बारे में भी बताया जहां शाहरुख अपने हमशक्ल पिता को गले लगा रहे हैं। प्रशांत ने कहा- इस दौरान एक दिलचस्प किस्सा हुआ था। जब शाहरुख खान यंग गेटअप में थे तो मैं बूढ़े वाले किरदार में था और जब वो बाप बने तो मुझे उनका बेटा बनना पड़ा था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलग-अलग लुक्स थे और एक दिन में दो ही लुक्स की शूटिंग हो पाती थी।

'स्किन पर रैशेज और फोड़े आने लगे थे'
प्रशांत ने आगे बताया- सबसे लंबा वक्त शाहरुख खान के बिना बालों वाले लुक के मेकअप में लगता था क्योंकि उसके लिए प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद लेनी पड़ती थी। ऐसे में उस दिन एक ही लुक की शूटिंग हो पाती थी। इस मेकअप के साथ 10 से 12 घंटे सेट पर गुजारने पड़ते थे इसलिए इस लुक में रोज शूट करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा- इस तरह के मेकअप की वजह से मेरे स्किन पर रैशेज और फोड़े निकलने लगे थे। फिल्म की शूटिंग काफी कठिन थी लेकिन मूवी ब्लॉकबस्टर हो गई है जिसकी सबको खुशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+