Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत की ये 6 बेटियां अब तक बन चुकीं हैं 'मिस वर्ल्ड', जानें इनकी पढ़ाई और करियर के बारे में

Miss World 2023: मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। खबर है कि 27 साल बाद भारत इस साल के अंत में यानी दिसंबर 2023 में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार भारत ने इस कार्यक्रम की मेजबानी साल 1996 में की थी। इस बार ये बड़ा इवेंट भारत के कश्मीर में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कुछ खास पैरामीटर्स को फॉलो करना पड़ता है। मिस वर्ल्ड बनने के लिए खूबसूरती के साथ साथ सीरत और दिमाग की भी जरूरत होती है।

परफेक्ट 'ब्यूटी विद ब्रेन' कैंडिडेट को ही मिस वर्ल्ड बनाकर अपने देश का नाम रोशन करने का अवसर मिलता है। भारत की 6 लड़कियां अब तक मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। इनमें रीता फारिया से लेकर मानुषि छिल्लर तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उनकी पढ़ाई और करियर के बारे में।

Miss World 2023

रीता फारिया
साल 1966 में रीता फारिया ने पहली बार भारत का नाम रोशन करते हुए मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर पहना था। उन्हें 'बेस्ट इन स्विम सूट' और 'बेस्ट इन ईवनिंग वियर' टाइटल्स भी मिले थे। उन्होंने मुंबई के पंचगनी से पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट के तौर पर वह मिस वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली एशियन थीं।

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बचपन से पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह क्लास में टॉप करती थीं। साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया था। मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से साइंस और डीजी रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स से कॉमर्स से पढ़ाई की थी। फिर मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था।

डायना हेहन
साल 1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। हैदराबाद की रहने वाली डायना हेडन ने सिकंदराबाद के स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के रॉयल अकादमी ऑफ ड्रमैटिक आर्ट से एक्टिंग और ड्रामा की पढ़ाई की थी। वह एक्ट्रेस, मॉडल, लेखिका, टीवी होस्ट और सोशल वर्कर हैं।

युक्ता मुखी
कर्नाटक की रहने वाली युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया था। युक्ता मुखी बचपन में करीब 7 साल तक दुबई में रही थीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई के वी.जी. वेज कॉलेज से पढ़ाई की। जूलॉजी में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी किया था। उन्होंने तीन साल तक भारतीय क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा भी प्राप्त की है।

प्रियंका चोपड़ा
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने 12वीं तक आर्मी स्कूल में पढ़ाई की है। उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज और अमेरिका के लोवा स्थित मैसाचुसेट्स जॉन एफ.केनेडी हाई स्कूल से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।

मानुषी छिल्लर
हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 20 साल की उम्र में ही मिस वर्ल्ड का ताज पहन लिया था। वह साल 2017 में मिल वर्ल्ड बनी थीं। उन्होंने नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद सोनीपत के भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। वह प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर और कुचिपुड़ी डांसर भी हैं। बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं मानुषी छिल्लर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की छात्रा रह चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+