बॉलीवुड के इन 5 सितारों ने पर्दे पर बड़ी शिद्दत से निभाए महात्मा गांधी के किरदार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलन और जीवन को लेकर हिंदी सिनेमा में बहुत सारी फिल्में बनी हैं लेकिन महात्मा गांधी के किरदार को पर्दे पर उस तरह से उतारना जैसा लोगों के मन में ये काफी मुश्किल था...
मुंबई, 1 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलन और जीवन को लेकर हिंदी सिनेमा में बहुत सारी फिल्में बनी हैं लेकिन महात्मा गांधी के किरदार को पर्दे पर उस तरह से उतारना जैसा लोगों के मन में ये काफी मुश्किल था। ऐसे में आज हम आपको महात्मा गांधी के किरदार को निभाने वाले उन एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के किरदार को कुछ ऐसे निभाया कि लोगों को लगा सच में महात्मा गांधी ही हैं।

चलिए तो बापू के जन्मदिन पर जानते हैं उन 5 एक्टर के बारे में जानते हैं जिन्होंने उनका रोल निभाया ही नहीं बल्कि जीया है। इन 5 एक्टर में से एक एक्टर के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि वो हॉलीवुड एक्टर है।

पर्दे पर छा गए दिलीप प्रभावलकर
इस लिस्ट में सबसे पहले आती है फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसमें महात्मा गांधी संजय दत्त को दिखने लगे थे। इस फिल्म को पर्दे पर कापी पसंद किया गया। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया था। दिलीप प्रभावलकर का ऐसा रूप देखकर हर कोई दंग रह गया था। फिल्म की रिलीज के बाद हर किसी ने दिलीप प्रभावलकर की तारीफ की थी।

बापू के किरदार में दर्शन जरीवाला को किया गया काफी पसंद
हिंदी सिनेमा की फिल्म गांधी माई फादर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार को दर्शन जरीवाला ने निभाया था। शुरुआत में दर्शन जरीवाला को काफी परेशानी हुई लेकिन कभी न हार मानने वाले जरीवाला ने इस किरदार को समझते हुए पर्दे पर बापू का रोल अदा किया। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म क्रिटिक्स ने दर्शन जरीवाला की काफी तारीफ की थी।

इस हॉलीवुड ने निभाया महात्मा गांधी का किरदार
साल 1982 में बापू पर बनी फिल्म गांधी में जिसने राष्ट्रपिता का किरदार निभाया था उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस फिल्म एक अंग्रेज एक्टर ने महात्मा गांधी का रोल अदा किया था। आपको बता दें कि बेन किंग्सले ही वो शख्स थे जिन्होंने बापू का किरदार निभाकर पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया था। ये फिल्म इतनी अच्छी बनी थी कि इस फिल्म के लिए बेन किंग्सले को बेस्ट एक्टर का भी अवॉर्ड मिल चुका है।

नसीरुद्दीन शाह ने भी निभाया महात्मा गांधी का किरदार
नसीरुद्दीन शाह ने भी एक फिल्म में महात्मा गांधी का रोल निभाया है। उस फिल्म का नाम था हे राम। आपको बता दें कि भले ही राष्टपिता महात्मा गांधी पर बी ये फिल्म विवादों में रही हो लेकिन इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के रोल को देखकर हर कोई हैरान रह गया था उन्होंने महात्मा गांधी की पूरी बॉडी लैंग्वेंज को उसी तरह पर्दे पर निभाया था। अपने इस रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह की काफी तारीफ भी हुई थी।

रातों-रात चमक गई थी रजत कपूर की किस्मत
हिंदी सिनेमा में साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म द मेकिंग ऑफ गांधी में महात्मा गांधी के बापू बनने के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार को रजत कपूर ने निभाया था। रजत कपूर के इस किरदार को देखकर रातों- रात दर्शक उन्हें जानने लगे थे। आसान शब्दों में कहें तो इस फिल्म में एक्टिंग करने के बाद रजत कपूर की किस्मत चमक की थी।
यह भी पढें : छत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा












Click it and Unblock the Notifications