फ्लाइट में गौहर खान के साथ घटी चोरी की घटना, एक्ट्रेस का एयरलाइन पर फूटा गुस्सा, बोलीं- चोर को पकड़ो नहीं तो..
Gauahar Khan Sunglasses Stolen In Flight: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गौहर खान ने खुद बताया है कि हाल ही में जब वह दुबई से मुंबई लौटीं तो इस दौरान उनका फ्लाइट एक्सपीरियंस बहुत ही बुरा रहा। गौहर खान ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। खबर है कि गौहर खान के कीमती सनग्लासेस फ्लाइट में चोरी हो गए हैं। गौहर खान ने इस घटना की जमकर निंदा की है।
गौहर के सनग्लासेस फ्लाइट में हुए चोरी
आपको बता दें कि गौहर खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स पर शानदार डांस भी किया है। गौहर खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में बताया है कि फ्लाइट में उनके कीमती सनग्लासेस चोरी हो गए हैं।

गौहर खान का एयरलाइन पर फूटा गुस्सा
उन्होंने एयरलाइंस से इस मामले पर गौर करने की रिक्वेस्ट भी की है। एयरलाइंस को टैग करते हुए गौहर खान ने लिखा है- अरे, मेरा धूप का चश्मा कल दुबई से मुंबई की आपकी उड़ान EK508 पर चोरी हो गया है। जब मैं पलाइट से उतरी तो ये फ्लाइट में ही रह गया था और मैंने फौरन इंडियन ग्राउंड स्टाफ को इस बारे में इन्फॉर्म किया था।
गौहर ने ट्वीट कर लिखी ऐसी बात
गौहर खान ने आगे लिखा है- मेरी सीट की पॉकेट पर 9जे का एक पेयर मिला लेकिन मुझे हैरानी हुई कि मेरे पास जो पैकेट लाया गया था उसमें कोई और पेयर था जो मेरा नहीं था। मैंने आपके हेल्प नंबर पर कई बार कॉल किया और सबूत के साथ ईमेल भेजा, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। प्लीज चोर का पता लगाएं क्योंकि आपकी रेप्यूटेड एयरलाइन में कैमरे लगे हैं जो सर्विसेस के लिए भारी रकम वसूलते हैं।
10 मई 2023 को गौहर ने बेटे को दिया है जन्म
आपको बता दें कि एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया सेंसेशन जैद दरबार से शादी है। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने दिसंबर 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान शादी कर ली थी। लगभग 2 साल बाद दिसंबर 2022 में गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। गत 10 मई 2023 को गौहर खान अपने प्यारे बेटे जेहान को जन्द दिया और फिलहाल ये कपल अपने पैरेंटिंग के खूबसूरत पलों को इन्जॉय कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications