वो सुपरहिट गाना जिसे नौशाद ने लता से बाथरूम में गवाया था, क्या थी गाने को बाथरूम में गवाने की वजह? जानें
6 जनवरी 2022 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यानि रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऑर्गन फेल्योर की वजह से निधन हो गया
मुंबई, 6 फरवरी। 6 जनवरी 2022 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यानि रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऑर्गन फेल्योर की वजह से निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर फिल्म जगत, उद्योग जगत, राजनीतिक जगत और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर के निधन पर महानायक अमिताभ की आंखें हुईं नम, लिखा- लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़कर चली गई

जब तक जिऊंगी गाना बंद नहीं करूंगी
लता मंगेशकर ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जब तक मुझ में सांस हैं मैं गाना गाना बंद नहीं करूंगी। उनकी आवाज में वो जादू था कि भारत की हर अभिनेत्री चाहती थी कि लगा मंगेशकर एक बार उनके लिए गाना गा दें। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में लगभग 30,000 गाने गाए। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता भी एक सिंगर, प्रोडयूसर और एक्टर थे। वह अपने पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं। मजे की बात ये है कि लता के नक्शेकदम पर चलते हुए उनकी सारी बहनें भी बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका बनीं।

कभी स्कूल नहीं गईं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर ने कभी औपचारिक तौर पर शिक्षा नहीं ली। एक नौकरानी उसे मराठी मराठी सिखाती थीं और एक स्थानीय पुजारी से उन्होंने संस्कृत सीखी, जबकि उनके रिश्तेदार और शिक्षक उन्हें घर पर ही अन्य विषय पढ़ाते थे। 1940 के दशक में फिल्मों में ज्यादा गाने नहीं होते थे, इसलिए लता ने घर चलाने के लिए फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया। उन्होंने आठ मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया और साल 1943 में मराठी फिल्म गजभाऊ से अपने गाने की शुरुआत की। इसके बाद लता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों के गानों अपनी आवाज दी। पाकीजा, मजबूर, आवारा, मुगल ए आजम, श्री 420, अनुराधा, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे.....फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है, जिनमें लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी।

मुगल ए आजम का वो गाना जिसे लता ने बाथरूम में गाया था
हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम नूरजहां ने लता की मुलाकात मशहूर संगीतकार नौशाद से करवाई। नौशाद उन दिनों फिल्म मुगल ए आजम के गानों का संगीत बना रहे थे। नौशाद को लता की आवाज काफी पसंद आई और उन्होंने लता को मुगल ए आजम का सबसे सुपरहिट सॉन्ग 'जब प्यार किया तो डरना क्या' गवाया। इस गाने की खास बात ये थी कि लता मंगेशकर ने यह गाना बाथरूम में गाया था। दरअसल उस वक्त देश में ऐसे वाद्य यंत्र नहीं थे जो गाने में गूंज पैदा कर सकें, इसलिए गाने में गूंज पैदा करने के लिए नौशाद ने लता से बाथरूम में गाना गवाया और बाकी सब आप जानते ही है। फिलम मुगल ए आजम के अमर होने के साथ साथ फिल्म का यह गाना भी अमर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications