Kabhi Eid Kabhi Diwali: तो क्या इस वजह से फिल्म से बाहर हुए आयुष शर्मा? असल वजह आई सामने

फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से आयुष शर्मा की बाहर होने की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन, अब इसकी असल वजह सामने आ गई है।

मुंबई, 29 मई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म में अपना पहला लुक जारी किया था जिसे देखने के बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में खबर आई थी कि, फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को बाहर कर दिया गया। जिसकी असल वजह अब जाकर सामने आई है।

aayush sharma

इस वजह से फिल्म से बाहर हुए आयुष
बता दें कि, फिल्म से आयुष शर्मा के बाहर होने की खबर ने फैंस काफी हैरान हो गए। जिसके बाद से चारों तरफ ये चर्चा होने लगी कि, इस बात की चर्चा होने लगी कि, आखिर क्यों आयुष शर्मा को फिल्म रो छोड़ना पड़ा। ईटाइम्स के मुताबिक, आयुष फिल्म में स्क्रीन पर दिखने से ज्यादा ढेर सारे डायलॉग्स चाहते थे। उनका ऐसा मानना था कि उन्होंने 'अंतिल' में अपने ग्रे शेड कैरेक्टर के जरिए दर्शकों पर एक मजबूत प्रभाव छोड़ा था और 'कभी ईद कभी दीवाली' में उनका रोल सलमान खान के भाई का था। उनके साथ सलमान खान के दूसरे भाई का किरदार जहीर इकबाल निभाने वाले थे। लेकिन, जब आयुष शर्मा ने फिल्म छोड़ी तो उनके साथ जहीर ने भी छोड़ दी।

क्या इसलिए बाहर हुए आयुष?
बता दें कि, इससे पहले माना जा रहा था कि, आयुष शर्मा का फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम से मतभेद हो गया था। जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। उस समय आयुष शर्मा ने फिल्म की शुटिंग शुरू कर दी थी। इस खबर के बाद से फैंस काफी नाखुश थे।

फिल्म में ये है मुख्य किरदार
बता दें कि, फिल्म से टीवी स्टार शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा पूजा हेगडे, जहीर इकबाल, वेंकटेश दग्गुबाती और जगपति बाबू मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि, ये फिल्म साल के अंत में 31 दिसंबर को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+