The Raja Saab X Review: प्रभास की 'द राजा साहब' ने जीता लोगों का दिल या फिर हो गई फुस्स? क्या बोले दर्शक?
The Raja Saab X Review: तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' आखिरकार आज यानी 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था।
9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई 'द राजा साब'
फिल्म का निर्देशन मारुति दासारी ने किया है, जो अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। 'द राजा साब' में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन समेत कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ ड्रामा का मिश्रण पेश करती है।

पहले शो के बाद X पर आए फैंस के रिएक्शन
जैसे ही फिल्म का पहला शो खत्म हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।
कहानी और स्क्रीनप्ले पर उठे सवाल
-कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर लगे। एक यूजर ने प्रभास के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा है- प्रभास ने शानदार परफॉर्मेंस दी है और 'बिग ब्रदर 2' के बाद ये उनकी बेहतरीन एक्टिंग में से एक है लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और स्टोरीटेलिंग फिल्म को पीछे खींचती है। कुल मिलाकर ये एक औसत फिल्म है।
-वहीं कई दर्शकों ने फिल्म के कुछ खास सीन्स की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है- अस्पताल वाले सीन में प्रभास का अभिनय शानदार है। वहीं कई फैंस को फिल्म का सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स काफी पसंद आया है, जिसे फिल्म की जान बताया जा रहा है।
संजय दत्त की तांत्रिक भूमिका ने लूटी महफिल
एक अन्य दर्शक ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए लिखा है- राजा साब रिव्यू- पहला हाफ दमदार है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक कहानी। VFX सीक्वेंस कमाल के हैं। प्रभास की खोज कहानी को मजबूत आधार देती है। शुरुआत थोड़ी स्लो है लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ती है।
कॉमेडी और गानों को लेकर भी बंटी राय
हालांकि कुछ यूजर्स को फिल्म का निर्देशन निराशाजनक लगा है। एक पोस्ट में लिखा गया है- प्रभास की खास कॉमेडी टाइमिंग और कुछ अच्छे फिल्माए गए गानों को छोड़ दें तो पूरी फिल्म का रिस्पॉन्स मिला-जुला है।
क्या 'द राजा साब' बनेगी 2026 की बड़ी हिट?
कुल मिलाकर 'द राजा साब' को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। जहां प्रभास की एक्टिंग, संजय दत्त का किरदार और VFX को सराहा जा रहा है। वहीं कहानी और निर्देशन पर सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications