'बहन हुमा के साथ फ्लर्ट करने वालों के साथ क्या करते हो..'- साकिब ने दिया ये फनी जवाब

मुंबई, 29 अप्रैल: कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर हर्ष लिंबाचिया का शो 'खतरा खतरा खतरा' इसदिनों खूब धमाल मचा रहा है। शो में आए दिन बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई सेलेब्स स्पॉट होते हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बेबाक ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ शो पर पहुंचीं। शो में एक मजेदार बातचीत के दौरान, भारती सिंह ने साकिब सलीम से पूछा कि वह उन लड़कों के साथ कैसा व्यवहार करता है जो उसकी खूबसूरत बहन हुमा कुरैशी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं?

हुमा का जवाब सुनकर लोटपोट हुए लोग

हुमा का जवाब सुनकर लोटपोट हुए लोग

इस पर साकिब ने मजेदार जवाब दिया, 'मैं कुछ नहीं करता।' तभी तपाक से हुमा कुरैशी बोलीं, 'मैं ही उनको मारके भगा देती हूं।' इस जवाब को सुनकर सबके चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। इस हफ्ते के 'द खतरा खतरा शो' में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के साथ फराह खान भी नजर आएंगीं। हाल ही में, लोकप्रिय कॉमेडियन मुबीन सौदागर और 'नागिन 6' के अभिनेता अभिषेक वर्मा अन्य लोकप्रिय हस्तियों के साथ 'द खतरा खतरा शो' के पागलपन में शामिल हुए।

जल्द तरला दलाल की बायोपिक में नजर आएगीं हुमा

जल्द तरला दलाल की बायोपिक में नजर आएगीं हुमा

हुमा कुरैशी देश की पहली महिला शेफ तरला दलाल की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। हुमा कुरैशी भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाएंगी। रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा निर्मित, एपिक फूड फिलर का निर्देशन पीयूष गुप्ता करेंगे। इसके साथ ही फिल्म से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

शो को लोग कर रहे हैं खूब पसंद

'द खतरा खतरा शो' के इस सीजन में अभी तक बिग बॉस फेम निक्की तंबोली, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, मुनमुन दत्ता, उमर रियाज, रश्मि देसाई, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सनी लियोन तक, शो का हिस्सा बनकर लोगों का मनोरंजन कर चुकी हैं। भारती सिंह ने भी बेटे को जन्म देने के बाद शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सीज़न 3 का प्रीमियर 13 मार्च 2022 को हुआ। शो लगातार पॉप्युलर हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+