The Kerala Story की छठे दिन भी धुआंधार कमाई जारी, जल्द ही होगी 100 करोड़ के क्लब में शामिल
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने छठे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है।

The Kerala Story Box Office Collection Day 6: फिल्म द केरल स्टोरी को कॉन्ट्रोवर्सी का खूब फायदा मिल रहा है। 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को लेकर देशभर में विवाद जारी है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि, फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस किया।
छठे दिन भी धुआंधार कमाई जारी
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है। यह सिलसिला छठे दिन भी जारी रहा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि बुधवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ऐसे में फिल्म ने इन 6 दिनों में अब तक 69.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बाकि दिनों की तुलना में यह अभी तक का सबसे ज्यादा का कलेक्शन रहा।
फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे में फिल्म ने 8.3 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं पहले वीकेंड पर पहले शनिवार को 11.22 करोड़, वहीं रविवार को 16.40 करोड़, और बीते सोमवार को 10.7 करोड़, मंगलवार को 11.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं द कश्मीर फाइल्स से तुलना करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब जल्द ही पहला हफ्ता खत्म होने वाला है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा द केरल स्टोरी आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।
द केरल स्टोरी की कहानी
फिल्म 'द केरल स्टोरी' में दिखाया गया है कि कैसे केरल की लड़कियों को धर्म परिवर्तन करवा कर उनको जबरदस्ती आतंकवादी संगठन में शामिल किया जाता है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी हैं लीड रोल में नजर आईं। देखना होगा कि, फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications