'द केरल स्टोरी' बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, 12वें दिन की इतने करोड़ की कमाई
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ओपनिंग डे से ही शानदार कारोबार कर रही है। रिलीज के 12वें दिन इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया।

The Kerala Story Box Office Collection Day 12: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' जब से रिलीज हुई है तभी से लगातार विवादों में है। यहां तक कि कई राज्यों में फिल्म को बैन भी किया गया। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। चलिए यहां जानते हैं 'द केरला स्टोरी' 12वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
द केरल स्टोरी ने 12वें दिन की इतनी कमाई
'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म ने 9वें दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली थी और रिलीज के 12वें दिन 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 9.80 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा अब 156.84 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ 'द केरल स्टोरी' साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
द कश्मीर फाइल्स से हो रही तुलना
द केरल स्टोरी की फिल्म की तुलना लगातार द कश्मीर फाइल्स से की जा रही है। लेकिन, आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म अदा शर्मा की फिल्म अब भी द कश्मीर फाइल्स से पीछे है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने 12 दिनों के अंदर देशभर में करीब 179.85 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। जबकि द केरल स्टोरी 150 करो़ड़ की ही कमाई कर पाई।
200 करोड़ कर सकती है आंकड़ा पार
जिस तरह से फिल्म की कमाई में हर दिन इजाफा हो रहा है। उस हिसाब से मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि द केरल स्टोरी इस हफ्ते 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 'द केरला स्टोरी' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने मुख्य किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications