The Kerala Story Box Office: 'द केरल स्टोरी' की ओपनिंग डे की कमाई ने खोल दी सबकी आंखें, जानें कलेक्शन
The Kerala Story Box Office Collection Day 1: 'द केरल स्टोरी' ने 4 करोड़ रुपये पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस से कमाए हैं। फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए, थिएटर मालिकों ने फिल्म के और शो जोड़े हैं।

The Kerala Story Box Office Collection Day 1: फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर इस समय न केवल विवाद छिड़ा हुआ है बल्कि ये मूी बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी को लेकर एक तरफ जहां लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है, वहीं ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2023 की टॉप-5 बॉलीवुड ओपनर मूवीज में से एक बन गई है। सिर्फ इतना ही नहीं अब ये फिल्म महिला-केंद्रित मूवीज मेंअब तक की 7वीं सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का पहले दिन का केलक्शन देखने लायक था।
इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। हालांकि ये मूवी रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी थी। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं। कुछ लोग तो इसके बैन होने को लेकर भी मुहीम चला रहे थे। हालांकि इन सबके बीच ये फिल्म गत 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'द केलर स्टोरी' के रिव्यूज भले ही खराब हों लेकिन ऐसा लगता है कि इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही है और वीकेंड पर और ज्यादा उम्मीद की जा रही है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, द केरल स्टोरी ने गत शुक्रवार यानी 5 मई को 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है- 'द केरल स्टोरी' की गेंद स्टेडियम के बाहर हिट करती है...एक दमदार स्टार्ट लेती है... शाम और रात में शोज में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी दिखाई दी थई। पहले दिन के नंबर पूरे इंडस्ट्री के लिए आंखें खोलने वाले हैं... शानदार वीकेंड का आश्वासन दिया है... आज इसने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
#TheKeralaStory hits the ball out of the stadium 🔥🔥🔥… Takes a SMASHING START… Evening + night shows witness solid occupancy… The Day 1 numbers are an EYE-OPENER for the entire industry… TERRIFIC weekend assured… Fri ₹ 8.03 cr. #India biz. #Boxoffice pic.twitter.com/8dylt50Hcj
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2023
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये सिर्फ पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस से कमाए हैं। फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए, थिएटर मालिकों ने फिल्म के और शो जोड़े हैं और टिकट काउंटरों पर वीकेंड में इसके कलेक्शन की बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
केरल की लड़कियां आईएसआईएस में हुई थीं शामिल
फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद तब शुरू हुआ था जब दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार लड़कियां लापता हो गई थीं और बाद में आतंकवादी ग्रुप आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही इसे लेकर राजनीति होने लगी थी और हर जगह बहस शुरू हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications