'द केरल स्टोरी' की सक्सेस के बाद भक्ति में लीन हुईं अदा शर्मा, मंदिर में किया 'शिव तांडव' का पाठ

द केरल स्टोरी को मिली सफलता के बाद अदा शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह शिवलिंग के सामने बैठकर शिव तांडव का पाठ करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Adah Sharma

Adah Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर देशभर में विरोध चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस बीच अदा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अदा शर्मा ने किया शिव तांडव का जाप
दरअसल, अदा शर्मा आज यानी 11 मई को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस शिव मंदिर पहुंची और भोलनाथ की भक्ति में लीन नजर आईं। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में अदा शर्मा शिवलिंग के सामने बैठी हुई है और शिव तांडव का जाप कर रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अदा शर्मा ने कैप्शन पर लिखा, "मेरी एनर्जी का सीक्रेट। वो एनर्जी, जो मुझे प्रतिबंधों का सामना करने की अनुमति देती है। मुझे अपना बनाने के लिए धन्यवाद।"एक्ट्रेस ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया यह मिनटों में वायरल हो गई। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अदा शर्मा का करियर
बता दें कि द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके हैं। फिल्म 1920 में एक्ट्रेस ने एक भुतनी की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस का यह किरदार फैंस को काफी पसंद आया था। लेकिन अपने बॉलीवुड सफर में एक्ट्रेस एक भी सुपरहिट फिल्म अब तक नहीं दे पाईं। इस फिल्म से वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं।

द केरल स्टोरी की कमाई
विवादों में घिरी फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म अब तक 68 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। हर रोज फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। जबकि फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में बैन कर दिया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+