100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने जा रही 'द कश्मीर फाइल्स', अब तक कमाए इतने करोड़
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता ने फिल्म आलोचकों समेत पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है।
मुंबई, 18 मार्च। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता ने फिल्म आलोचकों समेत पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी दबाव के बाद भी मध्यपूर्वी देश क्यों नहीं लगा पा रहे रूस पर प्रतिबंध? पुतिन के आगे क्यों हैं मजबूर?

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 19.05 करोड़ की कमाई की जो कि पिछले दिन की कमाई से 5.83 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरे हफ्ते में फिल्म से पहले हफ्ते के मुकाबले ज्यादा कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म आलोचकों का कहना है कि जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो जाएगी। सभी की निगाहें अब होली पर हैं। त्योहार वाले दिन फिल्म से ज्यादा से ज्यादा कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है।

दर्शकों को इतनी क्यों पसंद आ रही है 'द कश्मीर फाइल्स'
द कश्मीर फाइल्स देखकर सिनेमाहॉल से बाहर निकल रहे दर्शक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों द्वारा कश्मीर विद्रोह के दौरान सहे गए क्रूर कष्टों की सच्ची कहानी बयां करती है। यह एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला आख्यान है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाती है।

अनुपम खेर की एक्टिंग के कायल हुए दर्शक
द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अनुपम खेर पुष्करनाथ, मिथुन चक्रवर्ती ब्रह्म दत्त के रूप में, दर्शन कुमार कृष्ण पंडित के रूप में, पल्लवी जोशी राधिका मेनन के रूप में भाषा सुंबली श्रद्धा पंडित और चिन्मय मंडलेकर ने फारूक मलिक ऊर्फ बिट्टी की भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications