आतंकी संगठनों का समर्थन करने वाले द कश्मीर फाइल्स का विरोध कर रहे: विवेक अग्निहोत्री

नई दिल्ली, 25 मार्च। फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा लगातार जारी है। तमाम लोगों की आलोचनाओं का फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री डटकर सामना करना रहे हैं। विवेक की इस फिल्म पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लग रहा है। लेकिन इन आरोपों पर पलटवार करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वह दरअसल आतंकी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म को लेकर संसद में भी चर्चा हुई, आरोप लगा कि फिल्म में तथ्यों को गलत तरह से पेश किया गया है।

हम राम और रावण में ध्रुवीकरण कर रहे

हम राम और रावण में ध्रुवीकरण कर रहे

फिल्म पर लग रहे आरोपों पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि समाज के लिए यह बहुत बड़ा योगदान है अगर आप सही और गलत के बीच ध्रुवीकरण कर सके। असल में मैं ध्रुवीकरण के शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा, मैं लोगों को उस आधार पर अलग करना चाहूंगा जो मानवता को मानते हैं, मानवीय मूल्यों पर विश्वास करते हैं, मानवाधिकारों पर विश्वास करते हैं और दूसरे वर्ग में वो लोग हैं जो आतंकियों का समर्थन करते हैं। लिहाजा आज एक तरफ बहुतायत में ऐसे लोग हैं जो मानवता पर भरोसा करते हैं और दूसरी तरफ कुछ चुनिंदा लोग हैं जो ऐसा नहीं मानते हैं।

फिल्म लोगों को बांट नहीं रही

फिल्म लोगों को बांट नहीं रही

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस फिल्म को तकरीबन दो करोड़ लोगों ने देखा, इसमे से एक भी व्यक्ति आप ऐसा नहीं पाएंगे जो कहे कि यह फिल्म ध्रुवीकरण करती है। जो लोग आतंकवाद का समर्थन करते हैं वो ही कह रहे हैं कि यह फिल्म ध्रुवीकरण कर रही है। कश्मीर फाइल्स लोगों को बांट नहीं रही है, ना ही ध्रुवीकरण कर रही है, बल्कि राम और रावण के बीच भेद कर रही है।

मैं आतंकियों से कुछ नहीं कहना चाहता

मैं आतंकियों से कुछ नहीं कहना चाहता

वहीं जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या वह उन लोगों से कुछ कहना चाहते हैं तो इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं तो विवेक ने कहा कि मैं आतंकियों से कुछ क्यों कहूंगा। बता दें कि फिल्म 200 करोड़ की कमाई को पार कर चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिल रही है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी है। फिल्म की आमिर खान ने तारीफ करते हुए कहा था कि हर किसी को इस फिल्म को देखना चाहिए, उन्हें देखना चाहिए कि लोगों को कितने दर्द से गुजरना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+