Katrina-Vicky: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में हुई थी जबरदस्त लड़ाई, एक्ट्रेस ने बताया पूरा विवाद
कैटरीना कैफ हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया।
Katrina Kaif Vicky Kaushal: बॉलीवुड फेम एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को फिलहाल फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का प्रमोशन करने हाल ही में एक्ट्रेस ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी में हुए झगड़े का खुलासा किया।

कैटरीना कैफ का बड़ा खुलासा
द कपिल शर्मा शो में जब भी कोई बॉलीवुड सितारा शिरकत करता है, तो शो के दौरान कपिल शर्मा उनसे ऐसे सवाल पूछते हैं जिससे शो में हंसी का माहौल बन जाता है। ऐसा ही एक सवाल कपिल शर्मा ने कैटरीना कैफ से उनकी शादी को लेकर पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए कैटरीना कैफ शादी में हुए झगड़े का खुलासा किया।

शादी में हुआ जबरदस्त झगड़ा
दरअसल, कपिल शर्मा ने कैटरीना कैफ से उनकी शादी को लेकर उनसे पूछा कि, "आपकी इतनी सारी बहने हैं, आपकी शादी में जुते चुराई की रस्म हुई थीं?' इस सवाल का जवाब देते हुए कैटरीना कैफ कहती हैं कि, "उस वक्त बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी। शादी के दौरान झगड़े की आवाजें आ रही थीं तो मैंने पीछे मुड़कर देखा तो दिखा कि मेरी छोटी बहन इसाबेल और विक्की के 2-3 दोस्त एक दूसरे से जूते छीन रहे थे। वहां मेरी बहनें और विक्की के दोस्त सब एक दूसरे से झगड़ रहे थे।"

एक्ट्रेस ले रही थीं फेरे
कपिल शर्मा के बाद शो की जज अर्चना ने भी कैटरीना से पूछा कि, तो फिर इस झगड़े में किसकी जीत हुई'? कैटरीना कैफ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, "मैंने पूछा ही नहीं, मैं खुद की शादी में इतनी बिजी थी कि मैंने पूछा ही नहीं"। एक्ट्रेस का ये जवाब सुनते ही मौजूदा सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं।

कैटरीना-विक्की की शादी
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था। हालांकि इस रिश्ते का तब खुलासा हुआ जब दोनों ने शादी की अनाउंसमेंट की। कटरीना और विक्की दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी जयपुर में हुई थी जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में 4 नवंबर को उनकी फिल्म फोन भूत रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह पहली बार एक भूतनी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं। एक्ट्रेस अगले साल सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर-3 में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications