The Kapil Sharma Show: मामा गोविंदा के सामने फिर नहीं आएंगे कृष्णा, इस बात का है डर
मुंबई, 05 सितंबर: मशहूर कमीडियन कपिल शर्मा के शो में इस बार दर्शकों को गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा दिखने वाली हैं, लेकिन इस एपिसोड में आपको गोविंदा के भांजे हंसाते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि मामा और भांजे की कड़वाहट अभी तक खत्म नहीं हुई है, जिसके चलते इस अपकमिंग एपिसोड के कृष्णा अभिषेक ने दूरी बना ली है। इसी के साथ कृष्णा ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है, जिससे एक बार फिर से गोविंदा और उनमें तनातनी बढ़ सकती हैं।

एपिसोड से कृष्णा रहेंगे गायब
कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के रिश्ते से तो सभी लोग वाकिफ हैं। दोनों लोग एक-दूसरे से आंख मिलाकर भी देखना पसंद करते। हालांकि इस विवाद में कृष्णा ने काफी कुछ कहा भी है। अब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता को 'द कपिल शर्मा शो' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया है, तो कृष्णा ने एपिसोड का हिस्सा बनने से बचने का फैसला किया है।

ऐसे शुरू हुई थी मामा-भांजे में जंग
जो लोग गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा की कड़वाहट के बारे में नहीं जानते उनको बता दें कि यह विवाद साल 2018 में शुरू हुआ था, जब कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने ट्विटर पर 'पैसे के लिए नाचने वाले लोगों' के बारे में लिखा था, जिसको देखकर गोविंदी का वाइफ सुनीता को लगा कि यह ची ची यानी गोविंद की ओर से इशारा कर रहा हैं। उस ट्वीट के बाद से ही दोनों के रिश्तों ने एक विवाद का रूप ले लिया।

इस बार गोविंदा और उनकी पत्नी आएंगी नजर
क्योंकि कपिल शर्मा गोविंदा के बड़े फैन हैं, इसलिए उन्होंने ची ची यानी हीरो नंबर 1 गोविंदा को द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड की शोभा बढ़ाने के लिए न्योता दिया है। और जैसा कि पहले से ही लग रहा था कृष्णा अभिषेक ने इस खास एपिसोड में काम नहीं करने का फैसला किया है। ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि वो ऐसे रास्ते पर गोविंदा के सामने नहीं आएंगे, जहां किसी तरह की बात नहीं बनेगी।

कृष्णा अभिषेक ने बनाई एपिसोड से दूरी
कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वो पिछले 15 दिनों से अपनी फिल्म और कपिल के शो की शूटिंग के लिए रायपुर और मुंबई के बीच सफर कर रहे हैं। हालांकि जब मुझे पता चला कि गोविंदा आने वाले एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे, तो मैंने इसका हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि दोनों लोग एक स्टेज शेयर नहीं करना चाहते।

'मैं कोई ईशु नहीं बनाना चाहता'
कृष्णा ने अपनी सफाई में कपिल से कहा कि ये मेरी तरफ से भी होगा और उनकी तरफ से भी होगा। यह एक कॉमेडी शो है। पता नहीं कौन सी बात बड़ी बात बन जाए और फिर वही सब होगा कि ऐसा बोल दिया वैसा बोल दिया। मैं कोई ईशु नहीं बनाना चाहता था। मुझे यकीन है कि जब गोविंदजी शो में आएंगे तो दर्शक मेरे टमटम का इंतजार करेंगे, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि परफॉर्म नहीं करना बेहतर है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कृष्णा कपिल के शो में गोविंदा के नहीं आने काै फैसला किया हो। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी जब गोविंदा शो में आए थे तब भी कृष्णा शो में नहीं आए थे।












Click it and Unblock the Notifications