The Kapil Sharma Show: अमिताभ के बारे में अभिषेक का खुलासा, कहा- 'वो कहते हैं मैं क्यों तुम्हें गाइड करूं?'

नई दिल्ली, 08 अप्रैल। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म 'दसवीं' के कारण बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी कि अभिषेक बच्चन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वो हाल ही में सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में अपने कोस्टार्स यामी गौतम और निमरत कौर के साथ पहुंचे थे। शो का प्रोमो सोनी टीवी ने आउट भी किया है, जिसमें कपिल की पूरी टीम फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ जमकर मस्ती करते दिख रही है।

 'बच्चन सर से आप क्या स्क्रिप्ट के बार में पूछते हैं'

'बच्चन सर से आप क्या स्क्रिप्ट के बार में पूछते हैं'

प्रोमो में कपिल एक जगह अभिषेक से पूछते हैं कि 'बच्चन सर से आप क्या स्क्रिप्ट के बार में पूछते हैं , क्या वो आपकी हेल्प करते हैं या फिर ये कह देते हैं कि नहीं मैं खुद बहुत बिजी हूं?' इस पर अभिषेक बच्चन जो जवाब देते हैं वो काफी हैरान कर देने वाला है, जिसे सुनकर हर कोई पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाता है।

 'वो खुद करो , मैं क्यों तुम्हें गाइड करूं?'

'वो खुद करो , मैं क्यों तुम्हें गाइड करूं?'

दरअसल जूनियर बच्चन कहते हैं कि 'उन्होंने हमेशा ये छूट दी है कि भईया, जो भी गलतियां करनी है, वो खुद करो , मैं क्यों तुम्हें गाइड करूं?' जिसे सुनने के बाद शो में मौजूद हर एक इंसान जोर-जोर से हंसने लगता है।

जाट नेता गंगाराम चौधरी के किरदार में हैं अभिषेक

जाट नेता गंगाराम चौधरी के किरदार में हैं अभिषेक

मालूम हो कि गुरुवार को रिलीज हुई दसवीं में लीड रोल अभिषेक बच्चन ने निभाया है,वो इस फिल्म में जाट नेता गंगाराम चौधरी के किरदार में कमाल लग रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल में उनसे पहले कृष्णा अभिषेक होने वाले थे जिसका खुलासा द कपिल शर्मा शो में खुद कृष्णा अभिषेक ने किया है।

'उनके पास इस रोल के लिए कोई फोन ही नहीं आया'

'उनके पास इस रोल के लिए कोई फोन ही नहीं आया'

दरअसल, कपिल शर्मा शो का एक और प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें कृष्णा अभिषेक स्टेज पर धर्मेंद्र के गेट अप में आते हैं और वो कहते हैं कि पहले वो इस फिल्म में होने वाले थे लेकिन एक फोन कॉल ने बात बिगाड़ दी। इस पर उनसे पूछा जाता है कि वो कैसे तो मजाकिया अंदाज में कृष्णा बताते हैं कि 'उनके पास इस रोल के लिए कोई फोन ही नहीं आया, लिहाजा वो फिल्म में नहीं है और ये सुनते ही सबके चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है।'

यामी गौतम फिल्म में जेलर बनी हैं

तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, दसवीं में अभिषेक ने एक सजायाफ्ता मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई है, जो सलाखों के पीछे से कक्षा 10 को आगे बढ़ाने का फैसला करता है। निमरत कौर उनकी पत्नी और नए मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं जबकि यामी गौतम फिल्म में जेलर बनी हैं।

बधाई, प्रचार, मंगलाचार। क्या कर लोगे?'

आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की इस फिल्म का प्रमोशन किया था तो ट्रोलर्स ने उन्हें घेरने की कोशिश की थी, जिस पर बिग बी ने बिना किसी का नाम लिए ऐसी क्लास लगाई थी कि लोगों की बोलती बंद हो गई थी। दरअसल अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा 'जी हां हुजूर, मैं करता हूं: बधाई, प्रचार, मंगलाचार। क्या कर लोगे?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+