'दूसरा बच्चा किसकी मेहरबानी...',सरेआम कॉमेडी किंग की पत्नी ने पति की कर दी ऐसी-तैसी, जानिए क्यों?
Kapil Sharma And Ginni Chatrath Story: कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ The Great Indian Kapil Show से वापसी करने जा रहे हैं, हांलाकि उनकी वापसी टीवी पर नहीं हो रही है।

दरअसल उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इस बार सोनी पर नहीं बल्कि Netflix India पर आने वाला है। शो की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है और इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
शो में सुनील ग्रोवर यानी कि गुत्थी की वापसी
आपको बता दें कि इस शो में सुनील ग्रोवर यानी कि गुत्थी की भी वापसी हुई है, जिन्होंने सात साल पहले कपिल शर्मा से विवाद की वजह से कॉमेडी शो छोड़ दिया था।
शो के पहले गेस्ट होंगे बॉलीवुड की क्यूट कपूर फैमिली
तो वहीं इस शो के पहले गेस्ट होंगे बॉलीवुड की क्यूट कपूर फैमिली, यानी कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमी कपूर। शो की जो क्लिपिंग शेयर की गई हैं, उसे देखने के बाद तो लग रहा है कि शो को देखने के बाद लोग एक बार फिर से पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे।
'बेटी राहा को वो कैसे संभालते हैं?
खास बात ये है कि ट्रेलर वीडियो से पता चलता है कि शो के पहले एपीसोड में कपिल की पत्नी गिन्नी चथरथ भी नजर आएंगी। ट्रेलर में एक जगह कपिल रणबीर कपूर से पूछते हैं कि 'बेटी राहा को वो कैसे संभालते हैं?
मेरी बीवी तो दूसरे बच्चे में बिजी हो गई थी-कपिल शर्मा
तो रणबीर उसका बड़े प्यार से रिप्लाई करते हैं, जिस पर कपिल कहते हैं कि 'मैंने तो अपनी बेटी को खुद ही संभाला है क्योंकि मेरी बीवी तो दूसरे बच्चे में बिजी हो गई थी, जिसे सुनने के बाद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।'
'ये मेहरबानी किसकी थी', कपिल पर भड़की गिन्नी
लेकिन तभी गिन्नी के पास माइक पहुंच जाता है और वो बिगड़ते हुए कहती हैं 'ये मेहरबानी किसकी थी?', जिसे सुनने के बाद कपिल के तो चेहरे का रंग ही उड़ जाता है और कहते हैं 'अरे भाई माइक ले ले कोई उनसे'।
कपिल और गिन्नी की मजेदार लड़ाई देखकर लोग खुश
सोशल मीडिया पर इस क्लिपिंग ने धमाल मचा दिया है, लोग जमकर कपिल और गिन्नी की मजेदार लड़ाई पर कमेंट कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं।
13 साल की लंबी डेटिंग के बाद साल 2018 में हुई शादी
मालूम हो कि गिन्नी और कपिल ने 13 साल की लंबी डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी की थी। आज दोनों दो बच्चों के मम्मी-पापा बन चुके हैं और अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश हैं।
गिन्नी पैसे वाले घर से आती हैं- कपिल शर्मा
कपिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'गिन्नी उनके जीवन का अनमोल हिस्सा है और उनके साथ सुख-दुख में चट्टान की तरह खड़ी रहती हैं। उन्होंने कहा था कि 'गिन्नी एक पैसे वाले घर से आती हैं, कॉलेज लाइफ में मेरे पास आर्थिक समस्याएं थीं इसलिए मैं थियेटर किया करता था और इसलिए कई स्कूल-कॉलेज में आना-जाना होता था और इसी दौरान मेरी मुलाकात गिन्नी से हुई थी, जो कि देखने में काफी सुंदर हैं तो मेरा ध्यान उनकी ओर चल गया था।'
गिन्नी मुझसे चार-पांच साल जूनियर है- कपिल शर्मा
'वो मुझसे चार-पांच साल जूनियर है, उन्हें थियेटर में रूचि थी और पढ़ने में काफी होशियार थीं, तो मैं उनसे प्रभावित हो गया था, हम मिलने लगे और एक दिन मुझे पता चला कि वो मुझे पसंद करने लगी हैं लेकिन मैं अपनी तंगी हालत जानता था इसलिए ये रिश्ता आगे बढ़ाने में डर रहा था लेकिन गिन्नी के प्यार की ताकत ने सबकुछ बदल दिया और आज हम लाइफ पार्टनर हैं। उसके बिना मैं अपनी लाइफ की कल्पना भी नहीं कर सकता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications