विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' की कोलकाता में होगी पहली स्क्रीनिंग, सामने आई डेट
विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जितना मेकर्स को उम्मीद थी। फिल्म देशभर में रिलीज हो चुकी है, लेकिन वेस्ट बंगाल के थिएटर्स ने अब तक इसे स्क्रीन नहीं किया है। हालांकि, रिलीज के एक हफ्ते बाद द बंगाल फाइल्स की एक स्पेशल स्क्रीनिंग 13 सितंबर को कोलकाता में होने वाली है। इस खबर को ऑफिशियली पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने शेयर किया है।

द बंगाल फाइल्स की स्पेशल स्क्रीनिंग 13 सितंबर को शाम 4 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन, नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता में रखी गई है। यह स्क्रीनिंग क्लोज़-डोर होगी, जहां सिर्फ इनविटेशन पर ही एंट्री मिलेगी। यह कदम तब आया है जब वेस्ट बंगाल में फिल्म को थियेटर्स में रिलीज नहीं किया गया। वहीं देशभर में इस फिल्म को सराहा जा रहा है क्योंकि यह भारत के इतिहास के एक अहम लेकिन अनदेखे किस्से को सामने लाती है। बंगाल में फिल्म को लेकर जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है और थियेटर्स के न दिखाने के बावजूद प्राइवेट स्क्रीनिंग्स आयोजित की जा रही हैं।
एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि किस तरह राजनीतिक दबाव की वजह से द बंगाल फाइल्स को सिनेमा हॉल्स में जगह नहीं मिल रही। उन्होंने कहा, "हमने एडवांस बुकिंग खोल दी थी और थिएटर्स भी फाइनल हो गए थे। मेरे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मुझे बताया। बंगाल में डिस्ट्रीब्यूटर्स अलग-अलग धर्मों से थे। यह इतिहास रचने वाले थी। लेकिन अब मुझे पता चला है कि थिएटर्स फिल्म दिखाने से मना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि राजनीतिक अशांति पैदा हो सकती है।"
द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications