The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज, पहेली को सुलझाती नजर आईं करीना कपूर

The Buckingham Murders Trailer Out: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म काफी समय से चर्चा में थी। आज यानी 3 सितंबर 2024 को मेकर्स ने इसका ट्रेलर शेयर किया है, जिसने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है।

'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज
करीना कपूर खान की ये अपकमिंग फिल्म आगामी 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी नजर आएंगे। ट्रेलर वीडियो की शुरुआत करीना कपूर द्वारा मामले की जांच से होती है। वह एक बच्चे के बारे में पूछताछ करती नजर आती हैं, जिसकी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई है।

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर की एक्टिग की हुई तारीफ
इस मामले को सुलझाने में गहराई तक जाने के साथ ही करीना कपूर काफी स्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर के रूप में दिख रही हैं। करीना कपूर ट्रेलर में अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करती नजर आ रही हैं।

लोगों को पसंद आ रहा है फिल्म का ट्रेलर
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के लिंक को शेयर करते हुए लिखा है- ट्रेलर अब आउट हो गया है। #दबकिंघममर्डर्स 13 सितंबर को सिनेमाघरों में। ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग करीना कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग ट्रेलर देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

करीना कपूर ने फिल्म की कई तस्वीरें शेयर की थीं
ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर ने फिल्म की कई तस्वीरें शेयर की थीं। नेटफ्लिक्स के द एक्टर्स राउंडटेबल 2023 पर हाल ही में हुई चर्चा के दौरान करीना कपूर ने अपकमिंग फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में अपने रोल के बारे में लोगों को जानाकरी दी थी।

एक दुखी मां का किरदार निभा रही हैं करीना कपूर
करीना कपूर ने बताया था कि इस फिल्म में उनका किरदार एक दुखी मां का है। कहानी की शुरुआत एक दुखद घटना से होती है, जिसमें उनके किरदार के बच्चे को गोली मार दी जाती है, जिससे वह एक जासूस में बदल जाती हैं। अपने होमटाउन से भागकर वह दूसरे शहर पहुंचती है, जहां उसे सौंपे गए मामले की जटिलताओं से जूझना पड़ता है।

13 सितंबर 2024 को रिलीज होगी 'द बकिंघम मर्डर्स'
करीना कपूर के बॉस लेडी लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद से लोग काफी खुश हो गए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं। ये फिल्म आगामी 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स के तहत बनी और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई 'द बकिंघम मर्डर्स की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+