Thamma Box Office Collection Day 2: दिवाली 2025 पर छाई 'थामा', 2 दिनों में छाप लिए इतने करोड़

Thamma Box Office Collection Day 2: साल 2025 की दिवाली इस बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के नाम रही है। दोनों की फिल्म 'थामा' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर धमाका कर दिया है।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' की हो रही है चर्चा
हॉरर और कॉमेडी के जबरदस्त तड़के से सजी फिल्म 'थामा' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर्स तक, हर जगह सिर्फ 'थामा' की ही चर्चा हो रही है। ये फिल्म गत 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Thamma Box Office

फिल्म 'थामा' की दो दिन में जबरदस्त कमाई

-आपको बता दें कि फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दर्ज की है। पहले दिन फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

-इस तरह फिल्म 'थामा' का कुल कलेक्शन अब तक 43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और ये दो दिनों में ही 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।

दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रही तारीफ

-फिल्म को देखने के बाद दर्शक और समीक्षक दोनों ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आयुष्मान खुराना के कॉमिक टाइमिंग और रश्मिका मंदाना के नैचुरल परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है।

-कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ये अब तक की सबसे मनोरंजक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। खास बात ये है कि 'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि फिल्म जल्द ही अपना बजट रिकवर कर लेगी।

फिल्म का बजट और बिजनेस पॉसिबिलिटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थामा लगभग 145 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। दो दिनों में ही फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है यानी मूवी के बजट का एक बड़ा हिस्सा रिकवर हो गया है। दरअसल फिल्म फेस्टिव वीकेंड पर रिलीज हुई है, इसलिए उम्मीद है कि पहले हफ्ते के अंदर ही 'थामा' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

-फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक अहम किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जो अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के लिए जानी जाती है। पहले 'स्त्री' और फिर 'भेड़िया' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद थामा इस फ्रेंचाइजी में एक और शानदार एंट्री साबित हुई है।

-फिल्म 'थामा' ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को हॉरर और ह्यूमर का कॉम्बिनेशन बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है बल्कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को एक नया सुपरहिट टैग भी दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+