Thalapathy Vijay Divorce News: तलाक की खबरों के बीच बेटे जेसन ने छोड़ा पिता विजय का साथ, उठाया बड़ा कदम!
Thalapathy Vijay Divorce News: तमिल सिनेस्टार और पॉलिटिशियन Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam ने तलाक की अर्जी दी है। इसमें उन्होंने पति विजय पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इस मामले पर दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इन सबके बीच एक और बड़ी खबर विजय के जीवन से जुड़ी हुई सामने आई है।

बेटे जेसन का सोशल मीडिया कदम
खबरें हैं कि उनके बेटे Jason Sanjay ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को 'अनफॉलो' कर दिया है। उनके इंस्टाग्राम पर विजय का नाम फॉलोइंग लिस्ट में नहीं दिख रहा है। इसके से यह चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि इससे परिवार में चल रहे तनाव के चलते उनके बेटे ने ऐसा किया है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि जेसन पहले भी अपने पिता को फॉलो नहीं करते थे। दिलचस्प बात यह भी है कि विजय खुद इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं।
27 साल पुराना रिश्ता
विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई थी। चेन्नई में उनका भव्य रिसेप्शन भी हुआ था। शादी के बाद दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने। विजय ने शादी के बाद अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया और धीरे-धीरे तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार बन गए।
वर्कफ्रंट पर भी विजय को मिल रही चुनौतियां
विजय की मोस्ट अवेटेड और आखिरी फिल्म Jan Nayagan भी इस समय चर्चा में है। बताया जा रहा है कि फिल्म सेंसर बोर्ड की मंजूरी में अटकी हुई है, जिसके कारण इसकी रिलीज में देरी हो रही है। ऐसे में एक्टर एक साथ पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फिलहाल तलाक और पारिवारिक तनाव की खबरें सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं। जब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इन खबरों की पुष्टि हम भी नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications