Thalapathy Vijay Caste: थलपति विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? टूट रही शादी, क्या है एक्टर की जाति-धर्म?
Thalapathy Vijay Caste: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख थलपति विजय की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की है।
26 साल पुराने रिश्ते में दरार, पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत दाखिल की गई है जिसमें व्यभिचार और क्रूरता जैसे आरोपों का हवाला दिया गया है। मामला फिलहाल जिला अदालत में विचाराधीन है।

1999 में हुई थी शादी, दो बच्चों के पापा हैं थलपति विजय
-थलपति विजय और संगीता सोर्नलिंगम की शादी अगस्त 1999 में हुई थी और दोनों का रिश्ता करीब 25 साल तक चला। इस कपल के दो बच्चे, बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा हैं।
-याचिका में दावा किया गया है कि साल 2021 में पत्नी संगीता को थलपति विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानकारी मिली थी। आरोप है कि वादा करने के बावजूद एक्टर ने ये संबंध समाप्त नहीं किया था।
लंदन में रहती हैं पत्नी संगीता सोर्नलिंगम
बताया जा रहा है कि संगीता सोर्नलिंगम लंबे समय से लंदन में रह रही हैं जबकि थलपति विजय अपने पेशेवर और राजनीतिक कामों में व्यस्त रहे। अब तक अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे अटकलों का दौर जारी है।
फिल्मों से राजनीति तक: नया अध्याय शुरू कर चुके हैं विजय
-थलपति विजय हाल ही में अभिनय से दूरी बनाकर सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) की शुरुआत की थी। उनका लक्ष्य साल 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव बताया जा रहा है जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
-थलपति विजय की बतौर अभिनेता अंतिम मानी जा रही फिल्म जन नायकन भी रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर मेकर्स और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बीच खींचतान की खबरें सामने आई हैं।
-थलपति विजय का कहना है कि राजनीति में आने के बाद उनकी फिल्मों को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जिससे निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कोविड के बाद लिया राजनीति में आने का फैसला
एक बयान में थलपति विजय ने बताया कि कोविड काल के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार किया था। राजनीति में आने का निर्णय जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच-समझकर लिया गया था। उन्होंने इस फैसले का श्रेय अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक एस.ए.चंद्रशेखर को दिया, जिनका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है।
थलपति विजय की जाति और धर्म क्या है?
थलपति विजय का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। वह तमिलनाडु के ईसाई वेल्लालर समुदाय से संबंध रखते हैं और ईसाई धर्म का पालन करते हैं। उनकी मां शोबा चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध गायिका हैं जबकि पिता फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रहे हैं।
वेल्लालर समुदाय कौन है?
-वेल्लालर समुदाय दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु और केरल का एक प्रमुख तमिल भाषी कृषि-प्रधान समुदाय माना जाता है। ऐतिहासिक रूप से ये समुदाय भूमि स्वामित्व और खेती से जुड़ा रहा है। वेल्लालर शब्द खेती से जुड़े तमिल शब्द वेल्लनमाई से निकला माना जाता है।
-शिक्षा, राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्रों में इस समुदाय की मजबूत उपस्थिति रही है। मुख्य रूप से तंजावुर, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी क्षेत्रों में इनकी आबादी अधिक पाई जाती है।
तमिलनाडु में ईसाई आबादी
2011 की जनगणना के अनुसार तमिलनाडु में ईसाई आबादी करीब 44 लाख (लगभग 6.12%) है। इस आबादी में वेल्लालर समुदाय के लोगों की भी उल्लेखनीय हिस्सेदारी बताई जाती है।
निजी विवाद और राजनीतिक भविष्य पर नजर
एक तरफ थलपति विजय का राजनीतिक करियर नई दिशा में आगे बढ़ रहा है तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोर ली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अदालत में चल रहे इस मामले और राजनीतिक सक्रियता के बीच सुपरस्टार थलपति विजय का अगला कदम क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications