Thalapathy Vijay Birthday: फिल्म के लिए 150 करोड़ की फीस लेते हैं थलपति विजय, कुल संपत्ति उड़ा देगी आपके होश

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिल फिल्मों से मेगास्टार थलपति विजय इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म लियो को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें वह खूंखार रूप में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक की जमकर तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक हैं। उनकी हर फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। आज थलपति विज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

थलपति विजय की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। थलपति विजय अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस के बीच में उनका एक अलग ही क्रेज नजर आता है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर आपको बताते हैं थलपति विजय की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

thalapathy vijay

थलपति विजय की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय करीब 450 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। वह एक फिल्म करने के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। थलपति विजय साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी काफी फेमस हैं। एक्टर कई ब्रांड का प्रमोशन भी करते हैं, जिसके लिए उन्हें हर साल लगभग 10 करोड़ रुपये मिलते हैं।

चेन्नई के सी बीच पर आलीशान बंगला
थलपति विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के घर से प्रेरित होकर चेन्नई के नीलांकरई के कैसुरिना ड्राइव स्ट्रीट में अपना लग्जरी बंगला बनवाया है। सी बीच पर मौजूद इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपए के आसपास है। सी फेसिंग ये बंगला बहुत ही लग्जीरियस हैं। इस आलीशान घर में कई तरह की तकनीकी सुविधाएं मौजूद हैं। विजय ने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।

थलपति विजय का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि थलपति विजय के पास कई लग्जरी गाडियां मौजूद हैं। उनके पास 2.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट है जो कि उनकी सबसे फेवरेट कार है। इसके अलावा, उनके पास 1.17 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, 74 लाख रुपये की फोर्ड मस्टैंग, 65 लाख रुपये की रेंज रोवर इवोक हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलए और वोल्वो एक्ससी90 भी है, जिनकी कीमत लगभग 87 लाख रुपये है, साथ ही दो बीएमडब्ल्यू एसयूवी एक्स5 और एक्स 6 भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+