Tere Naam Re-Release: सलमान खान की कल्ट फिल्म का जलवा फीका, पहले दिन कमाए चिल्लर
Tere Naam Re-Release: Salman Khan और Bhumika Chawla अभिनीत 'तेरे नाम' इस सप्ताहांत दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दिवंगत निर्देशक Satish Kaushik की 2003 में आई इस फिल्म को महामारी के बाद से दोबारा रिलीज करने की मांग उठ रही थी। सीमित स्क्रीन पर वापसी के बावजूद फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹25 लाख का नेट कलेक्शन दर्ज किया।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन ओपनिंग डे का कलेक्शन उम्मीद से कम रहा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि रिलीज बड़े स्तर पर होती तो शुरुआती कमाई ज्यादा हो सकती थी।

रमज़ान का असर
फिल्म की रिलीज का समय भी कारोबार पर असर डाल सकता है। यह दोबारा रिलीज रमज़ान के महीने में हुई है, जिसे आमतौर पर बॉक्स ऑफिस के लिहाज से धीमा समय माना जाता है। सलमान खान के बड़े मुस्लिम फैनबेस को देखते हुए, इस टाइम दर्शकों की संख्या सीमित रहना भी एक प्रकार से तय माना जा रहा है।
सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
'तेरे नाम' फिलहाल चुनिंदा शहरों के पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में ही री- रिलीज की गई है। सीमित रिलीज रणनीति के कारण पहले दिन के आंकड़े कम रहे। यदि आने वाले दिनों में स्क्रीन संख्या बढ़ती है, तो कलेक्शन में सुधार की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में होली का त्योहार है, ऐसे में ये कलेक्शन और कम हो सकता है।
वीकेंड से उम्मीदें
शुरुआती सुस्ती के बावजूद, फिल्म के पास सप्ताहांत में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर है। फिलहाल इसे बड़े स्तर की नई रिलीज से सीधी टक्कर नहीं मिल रही है। आगामी बड़ी फिल्मों 'धुरंधर 2: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक' की रिलीज में समय है, जिससे इसे कुछ हफ्तों तक स्थिर प्रदर्शन का मौका मिल सकता है।
बॉक्स ऑफिस स्थिति
पहले दिन का अनुमानित नेट कलेक्शन ₹25 लाख बताया जा रहा है, और कुल कमाई भी फिलहाल इसी आंकड़े के आसपास है। हालांकि ये आंकड़े विभिन्न स्रोतों और ट्रेड अनुमानों पर आधारित हैं। फिल्म की आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव इसे कितनी लंबी दौड़ देता है।












Click it and Unblock the Notifications