Tere Ishk Mein BO Day 3: धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ ने किया बड़ा धमाका, तीसरे दिन कर ली इतनी कमाई
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। रिलीज के साथ ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और वीकेंड तक आते-आते ये बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करने लगी है।
वीकेंड पर फिल्म का ताबड़तोड़ प्रदर्शन
ओपनिंग डे से ही फिल्म 'तेरे इश्क में' ने अच्छी पकड़ बनाई है और जैसे-जैसे वीकेंड आया, कलेक्शन और तेजी से बढ़ता गया। शनिवार को जहां फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला, वहीं रविवार को भी इसके बिजनेस ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया।

फिल्म ने तीसरे दिन की कितनी कमाई?
-'रांझणा' और 'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय और धनुष की ये तीसरी कोलैबोरेशन है और एक बार फिर इस जोड़ी ने दर्शकों को खुश कर दिया है। दमदार भावनाओं से भरा प्लॉट, खूबसूरत म्यूजिक और कलाकारों का परफॉर्मेंस, सबने मिलकर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ हिट बना दिया है।
-दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले पॉजिटिव रिव्यू इसका रेवेन्यू लगातार बढ़ा रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन
-फिल्म 'तेरे इश्क में' ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया था। फिल्म ने हिंदी वर्जन में 15.25 करोड़ रुपए जबकि तमिल में 75 लाख रुपए की कमाई की थी।
-इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है। ऐसे में तीन दिनों का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपये रहा है। शानदार ओपनिंग वीकेंड के साथ फिल्म ने एक मजबूत नींव खड़ी कर ली है। अब नजरें इसके पहले हफ्ते के कुल प्रदर्शन पर टिकी हैं।
धनुष के करियर को मिली बड़ी सफलता
-फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन ने इसे धनुष की बॉलीवुड करियर की सबसे बड़ी मूवीज की लिस्ट में शामिल कर दिया है। ये फिल्म पहले ही उनकी कई फिल्मों जैसे 'कुबेरा', 'रायन' और 'कैप्टन मिलर' के प्रदर्शन को पीछे छोड़ चुकी है।
-अब फिल्म 'तेरे इश्क में' धीरे-धीरे उनकी सुपरहिट फिल्म 'रांझणा' के 60.22 करोड़ रुपए के लाइफटाइम कलेक्शन को टक्कर देती दिख रही है। इसके साथ ही ये फिल्म कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पहले ही पार कर चुकी है। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म शाहिद कपूर की 'देवा' के 55.8 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी चुनौती दे सकती है।
फिल्म की कहानी ने जीता लोगों का दिल
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन और टी-सीरीज के साथ कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) की गहन प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इरशाद कामिल के गीत और फिल्म की भावनात्मक कहानी ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications