Tere Ishk Mein Advance Booking: ऐसे चमकी 'तेरे इश्क में' की किस्मत, एडवांस बुकिंग में की छप्पड़फाड़ कमाई
Tere Ishk Mein Advance Booking: आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' इस हफ्ते बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। कृति सेनन और धनुष की जोड़ी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज
ट्रेलर लॉन्च से ही फिल्म के प्रति क्रेज लगातार बढ़ रहा है और अब रिलीज से दो दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शानदार रफ्तार पकड़ चुकी है। तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग ओपन होते ही टिकटों की मांग जोर पकड़ चुकी है।

फिल्म ने की 2.69 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई
-दर्शक पहले दिन ही इस फिल्म देखने के लिए जबरदस्त बुकिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही कई करोड़ की कमाई दर्ज कर ली है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 2.69 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर ली है। करीब 46,156 टिकटें बिक चुकी हैं। देशभर में 5113 शोज लगाए गए हैं। रिलीज वाले दिन कोई बड़ी फिल्म क्लैश नहीं कर रही है जिसका सीधा फायदा तेरे इश्क में को मिलता नजर आ रहा है।
ओपनिंग डे पर दमदार कलेक्शन की उम्मीद
-अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ये मूवी पहले दिन 12 से 14 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है।
-इंटेंस लव स्टोरीज का ट्रेंड इन दिनों तेजी से बढ़ा है। हाल ही में 'एक दिवाने की दीवानियत' जैसी फिल्मों के सक्सेस के बाद इस जॉनर के लिए बाजार में बज और भी मजबूत हुआ है।
फिल्म की टीम कर रही है जोरदार प्रमोशन
रिलीज से पहले फिल्म 'तेरे इश्क में' की टीम भी प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कृति सेनन, धनुष और निर्देशक आनंद एल राय देशभर में इंटरव्यूज, इवेंट्स और सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। उनके प्रमोशनल वीडियोज और तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications