तेलुगू एक्टर चंद्रकांत की मौत, पवित्रा जयराम की मौत से लगा था सदमा, फिर एक्टर ने कर लिया ऐसा काम
Chandrakanth Death News: तेलुगू इंडस्ट्री से मशहूर अभिनेता चंद्रकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर चंद्रकांत ने गत 17 मई 2024 (शुक्रवार) को तेलंगाना के अलकापुर स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। चंद्रकांत के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
तेलुगू अभिनेता चंद्रकांत ने की आत्महत्या
आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता चंद्रकांत की को-एक्ट्रेस और करीबी दोस्त पवित्रा जयराम की मौत भी कुछ दिनों पहले ही हुई थी।। बीते दिनों एक कार दुर्घटना में पवित्रा जयराम की जान चली गई थी। वहीं अब चंद्रकांत ने आत्महत्या कर ली है।

पवित्रा जयराम की मौत से चंद्रकांत को लगा था सदमा
कहा जा रहा है कि पवित्रा जयराम की मौत से चंद्रकांत को गहरा सदमा लगा था। वह इस दुख से उबर नहीं पा रहे थे। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चंद्रकांत के पिता के बयान के अनुसार, अभिनेता पिछले कुछ दिनों से सदमे में थे। चंद्रकांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट भी अपनी खास दोस्त पवित्रा को लेकर ही किया था। खबर है कि दोनों रिलेशनशिप में थे।
तेलुगू टीवी सीरीज 'त्रिनयनी' में किय था साथ काम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगू टीवी सीरीज 'त्रिनयनी' में दोनों ने साथ काम किया था। वहीं अपनी खास दोस्त पवित्रा जयराम की मौत के बाद चंद्रकांत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था- मुझे अकेले छोड़ गई, यह मुझसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने पवित्रा को टैग किया था।
पवित्रा की मौत के बाद चंद्रकांत ने किया था ऐसा पोस्ट
इसके अलावा एक दूसरे पोस्ट में चंद्रकांत ने लिखा था- प्लीज वापस आ जाओ। मिस यू। मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हो पा रहा कि तुम मुझे अकेला छोड़कर चली गई। एक बार फिर मेरा नाम पुकारो। वहीं अब चंद्रकांत के निधन से उनका परिवार, करीबी दोस्त और फैंस सदमे में हैं।
पोस्ट के बाद से ही फैंस को डर सता रहा था
अपनी मौत से पहले चंद्रकांत ने अपनी एक पोस्ट में लिखा था- गुड मॉर्निंग नाना। जिम का समय हो गया है। हमारे कोच ने कॉल किया है। लव यू। वहीं एक दूसरे पोस्ट में लिखा था- नाना, बस दो दिन का इंतजार करो। एक्टर के इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैंस को डर सता रहा था।
12 मई 2024 को पवित्रा जयराम की हुई थी मौत
आपको बता दें कि गत 12 मई 2024 को आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में एक भीषण कार हादसे में साउथ की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा जयराम का निधन हो गया था। पवित्रा तेलुगू टीवी सीरीज 'त्रिनयनी' में तिलोत्तमा की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications