बेस्ट एक्टर का National Award जीतकर अल्लू अर्जुन हुए इमोशनल, पत्नी को गोद में उठाकर किया किस, Video Viral

69th National Film Awards: तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। गुरूवार को 69वां नेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के बाद अल्लू अर्जुन काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने इस पल का जश्न अपनी पत्नी और फिल्म पुष्पा की टीम के साथ मनाया।

अल्लू अर्जुन ने पत्नी को किया किस
आपको बता दें कि, अल्लू पहले तेलुगु अभिनेता हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। गुरूवार को जैसे ही अनाउंसमेंट हुई कि फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को दिया जाता है। ये सुनते ही एक्टर काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने एक्साइटमेंट में अपनी पत्नी को गोद में उठाया और उन्हें किस किया। इसके बाद वह अपने बेटे को लगाते हुए नजर आए।

Allu Arjun

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अल्लू अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह देर तक अपनी पत्नी को किस करते रहे। इसके बाद उन्होंने फिल्म पुष्पा के डायरेक्टर सुकुनार को गले लगाया। एक्टर के अलावा उनके बाकी टीम मेंबर्स भी खुशी से झूम उठे।

अवॉर्ड जीतने वाले बने पहले तेलुगू अभिनेता
तेलुगू सिनेमा में 68 साल के अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर के पुरस्कार के लिए पहले तेलुगू स्टार बने। ऐसे में ये एक्टर के साथ-साथ तेलुगू सिनेमा के लिए भी गर्व का पल था। फिलहाल सोशल मीडिया पर तमाम तेलुगू सेलेब्स और चाहने वाले एक्टर को बधाई दे रहे हैं। एक्टर की इस जीत से उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

साल 2021 में रिलीज हुई थी पुष्पा
फिल्म पुष्पा द राइज पहला पार्ट है जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक ट्रक ड्राइवर का किरदार निभाया था। जो कि लाल चंदन की तस्करी करता था। फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+