खराब फोन का बिल भरने के लिए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को किया गया परेशान, हो गई ये हालत

आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने टाटा टेलीसर्विस से परेशान होकर ट्वीट कर बताया कि उनकी सर्विस कितनी खराब है।

मुंबई, 23 जूनः एक तरफ जहां एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने सुसराल वालों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर रही हैं वहीं दूसरी तफ उनकी मम्मी सोनी राजदान काफी परेशान नजर आ री हैं। दरअसल उनकी परेशानी का कारण टाटा कनेक्शन का फोन है। आपको बता दें कि इस तरह की कनेक्शन से जुड़ी परेशानी सिर्फ आम लोगों को ही नहीं होती बल्कि सेलेब्स भी इससे परेशान होते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने टाटा टेलीसर्विस से परेशान होकर ट्वीट कर बताया कि उनकी सर्विस कितनी खराब है। सोनी राजदान ने बताया कि वह लंबे समय से टाटा के कनेक्शन के चलते परेशानियां झेल रही हैं और उन्होंने इसकी शिकायत भी की है।

soni razdan

सोनी को हुई टाटा कनेक्शन से परेशानी
सोनी राजदान ने टाटा टेलीसर्विसिस को टैग कर ट्वीट किया है। सोनी ने ट्वीट में लिखा है- टाटा की लैंडलाइन सर्विस गटर में चली गई है। उन्होंने टाटा सेवा के कारण होने वाली समस्या के बारे में ट्वीट किया- हमारे घर का फोन 1 से 24 मई तक काम नहीं कर रहा था। कोई भी आपका फोन नहीं उठाता है, शिकायत करना ही मुश्किल है। हमने आखिरकार 10 मई को मेल किया। इसके बावजूद आपने मुझसे चार्ज लिया है पूरे एक महीने के लिए, मुझे इस प्रॉब्लम से छुटकारा चाहिए।

सर्विस बंद करने का किया अनुरोध
सोनी राजदान ने एक और ट्वीट किया जिसमें, सोनी ने अपनी सदस्यता समाप्त करने के लिए कंपनी से किए गए अनुरोधों का सबूत दिया। उन्होंने ई-मेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जो कंपनी ने उन्हें ये बताते हुए भेजे थे कि उनका भुगतान बकाया है। सोनी ने ईमेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो उन्होंने और उनकी टीम ने टाटा टेली को भेजा था। इस मेल में उन्होने टाटा कंपनी से लैंडलाइन कनेक्शन रद्द करने का अनुरोध किया गया था, क्योंकि टेलीफोन के काम नहीं करने के बावजूद उन्हें इसके लिए भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। सोनी ने एक मेल के अंत में कहा है- सॉरी, लेकिन मैं इस बुरे बर्ताव के बाद आपकी कोई सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हूं।

मैं खराब फोन का बिल नहीं भरुंगी
इस शिकायत की सीरीज में सोनी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें कंपनी ने उन्हें बकाया बिल भरने को कहा था। इस मेल के जवाब में सोनी ने लिखा है- कृपया ध्यान दें कि मेरा फोन एक महीने से काम नहीं कर रहा है और इसलिए मैं इस बिल का भुगतान नहीं कर रही हूं। यदि आप एक कंपनी के रूप में यह जानने के लिए परेशान नहीं हो सकते हैं कि आपका फोन कब काम नहीं कर रहा था और ग्राहक को एक गैर-काम करने वाले फोन के लिए चार्ज करने की हिम्मत है तो हर तरह से कृपया मेरी सेवा को रोक दें क्योंकि मैं आपकी अक्षमता से तंग आ चुकी हूं। इस मेल पर सोनी राजदान ने अपना साइन भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+