बिग बॉस 15 में धमाकेदार एंट्री कर चुकीं तेजस्वी ने बताया अपना गेम प्लान, इस शख्स को करेंगी सबसे ज्यादा मिस
मुंबई, अक्टूबर 04। बिग बॉस सीजन 15 का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के घर में 13 प्रतिभागियों ने एंट्री कर ली है। इन्हीं प्रतिभागियों में से एक हैं इंडियन टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, जिन्होंने प्रीमियर नाइट पर बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री मारी थी। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश पहली बार किसी रियलिटि टीवी शो का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भी नजर आई थीं और बिग बॉस के पिछले सीजन में भी उन्हें आने के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था, लेकिन इस वो इस शो का हिस्सा हैं।

ये है तेजस्वी का गेम प्लान
इंडियन एक्सप्रेस को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में तेजस्वी ने अपने गेम प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि वो बिग बॉस के इस सीजन में किसी विवाद में फंसे बिना सिर्फ और सिर्फ 'एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और अधिक एंटरटेनमेंट' पर ही ध्यान देंगी। तेजस्वी ने बताया है कि वो बिग बॉस के घर में जाने के बाद अपनी मां को सबसे ज्यादा मिस करेंगी। इसके अलावा रियलिटी शो में बंद होने के बाद अच्छा खाना न मिलने का डर भी उन्हें सता रहा है।

अंदर काफी मजा आने वाला है- तेजस्वी
इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश ने कहा है, "मैं वास्तव में नहीं जानती कि अंदर क्या होने वाला है इसलिए मैं ज्यादा टेंशन भी नहीं ले रही। मैं बस ये सोच रही हूं कि मैं किसे याद करूंगी। मैं किसी को नहीं जानती कि अंदर कौन होगा, इसलिए मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि अंदर क्या होगा। लेकिन मैं अजनबियों के साथ रहने के विचार से काफी सहज हूं। मुझे लगता है कि यह मजेदार होने वाला है।"

मैं चाहूंगी कि किसी भी तरह से विवादों में ना आऊं- तेजस्वी
तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि मैं ये जानती हूं कि मैं एक एंटरटेनर हूं और ये काफी हद तक मेरा काम है। सालों से साफ-सुथरी छवि वाली तेजस्वी ने कहा है कि वो विवादों से नहीं डरती हैं, क्योंकि उन्होंने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है। तेजस्वी ने कहा, "मैं जानबूझकर किसी भी विवादास्पद चीज़ से दूर ही रहती हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं घर में भी ऐसा कुछ करूंगी, जिसकी वजह से मैं विवादों में आऊं। तेजस्वी ने कहा कि मैं अन्य लोगों से भी यहीं उम्मीद करूंगी कि घर में कुछ भी ऐसा ना किया जाए, जिससे इस शो को लेकर विवाद हो।












Click it and Unblock the Notifications