ब्लैक ड्रेस में दिखा दिशा का बोल्ड अवतार, हॉटनेस देख खुद को कमेंट करने से नहीं कर सके टाइगर

मुंबई, 4 अक्टूबर: फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सक्रियता से भी चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोविंग की जबरदस्त है। दिशा अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना हॉट अवतार दिखाया है। दिशा ने ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिस पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।

ब्लैक गाउन में शेयर की तस्वीर

ब्लैक गाउन में शेयर की तस्वीर

दिशा ने इंस्टा पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो ब्लैक कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में दिख रही हैं। वो बैठ कर पोज दे रही हैं। दिशा की इस तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर साशा जयराम ने क्लिक किया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब दिशा ने अपनी इस तरह की तस्वीर शेयर की है। हाल ही में दिशा ने बीच से अपनी कई बिकिनी पिक्स शेयर की थीं।

 टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंट

टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंट

दिशा की तस्वीर पर लाखों लाइक और कमेंट आए हैं। टाइगर श्रॉफ ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए फायर और हार्ट का इमोटिकॉन बनाया है। टाइगर और दिशा के रिश्ते को लेकर काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दोनों के बीच अफेयर है। अक्सर दोनों को साथ देखा भी जाता रहा है। दिशा को कई बार टाइगर के परिवार के साथ भी देखा गया है। हालांकि साफ-साफ इस पर अभी इन दोनों ने कुछ नहीं कहा है।

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं दिशा

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं दिशा

दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में काम कर रही है। उनकी आखिरी फिल्म राधे थी, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं। दिशा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका एक्टिंग में डेब्यू भी 2015 में दक्षिण भारत से ही हुआ था। हिंदी में उनको फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी के लिए काफी तारीफ मिली थी। इसके अलावा वो टाइगर श्रॉफ के साथ बागी-2 और सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+