'CCTV में ऐश्वर्या की सारी हरकत रिकॉर्ड है', तलाक पर Tej Pratap Yadav का शॉकिंग खुलासा, बोले- 3 महीने साथ थे

Tej Pratap Yadav: रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। शो में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स के लिए डिनर भी होस्ट किया था। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री को काफी आगे लेकर जाना चाहते हैं। अब भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट एपिसोड में शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी और तलाक के बारे में बात की है।

तेज प्रताप यादव की क्यों टूटी शादी?
तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी और तलाक के बारे में बात करते हुए कहा- हर किसी की जिंदगी में तूफान आता है। मैं और मेरी पत्नी ऐश्वर्या तीन महीने साथ रहे। उसके बाद मैंने तलाक के लिए फाइल कर दिया। हमारा रिश्ता नहीं चल पाया।

Tej Pratap Yadav

'ऐश्वर्या मुझे पूजा पाठ करने से रोकती थी'

-तेज प्रताप यादव ने आगे कहा- ऐश्वर्या मुझे पूजा पाठ करने से रोकती थी। मंदिर जाने से रोक-टोक करती थी। मुझे पूजा-पाठ करना पसंद है। हमें अगर पता होता तो क्यों इसके जाल में फंसते। वो दिल्ली के कॉलेज से पढ़ी थीं।

-तेज प्रताप यादव ने अपने ऊपर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर कहा- इल्जाम तो कोई भी लगा सकता है। इसका सबूत क्या है। हमारी माताजी के हाथ में जो हुआ उसके तो दो-तीन विधायक साक्षी हैं। गवाही भी दी है। वीडियो तो हमारे पास भी है।

'सीसीटीवी में ऐश्वर्या की सारी हरकत रिकॉर्ड हुई है'

तेज प्रताप ने कहा- ऐश्वर्या अचानक हमें छोड़कर चली गईं। कोई फोन भी नहीं किया। हमारे घर में तो सीसीटीवी लगा हुआ था। उनकी सारी हरकत रिकॉर्ड हुई है। कोर्ट में मैंने सारे सबूत पेश किए हैं। कोर्ट में मामला चल रहा है।

क्या दोबारा शादी करेंगे तेज प्रताप यादव?

-जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या वह इस मामले के खत्म होने के बाद दोबारा शादी करना चाहते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- सोचा जाएगा। फिलहाल तो जनता की सेवा करनी है, अभी तो ये ही दिमाग में है। शादी जब होगी तब होगी। अकेलापन क्या होता है। दुनिया होती होगी परेशान। हम अकेलेपन से परेशान नहीं होते।

-तेज प्रताप ने कहा- हम आगे बढ़ गए हैं। अब जो लिखा था जितने दिन का उतने दिन का था। अब हमारा काम अलग है। हम पीछे जाते ही नहीं। वर्तमान में बात करते हैं। हमें कोई पछतावा नहीं है कि हमारे साथ क्या हुआ?

भोजुपरी इंडस्ट्री को लेकर तेज प्रताप ने कही ऐसी बात

तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी और तलाक के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- सब लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर आने की जरूरत है। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में माहौल खराब हो गया है। कोई अब इससे जुड़ना नहीं चाहता है। इतनी अश्लीलता हो गई है। शो के खत्म होते-होते उम्मीद करता हूं कि लोगों को साथ में आ जाना चाहिए। बाकी मैं भी बात करूंगा सबसे।

तेजप्रताप की डिनर पार्टी में मचा था बवाल

-जानकारी के अनुसार तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी बवाल शो में एक डिनर होस्ट किया था। इस डिनर में पवन सिंह, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे नजर आई थीं। डिनर में काफी बवाल हुआ था। काजल और आम्रपाली ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे और दोनों के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था।

-इसके बाद पवन सिंह गुस्सा होकर पार्टी से चले गए थे। फिर आम्रपाली दुबे भी गुस्से में उठकर चली गई थीं। काजल राघवानी ने आम्रपाली पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से दिनेश लाल यादव निरहुआ अब उनके साथ काम नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+