Teacher's Day 2024: इन 5 स्टार्स ने ऑनस्क्रीन टीचर बनकर जीता फैंस का दिल, भावुक कर देगी फिल्म की कहानी
Movies based on Teacher's Day: शिक्षक दिवस के मौके पर सभी लोग उन गुरुओं का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने जिंदगी को एक आकार दिया है। बॉलीवुड की बात करें, तो कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसमें शिक्षकों को ऑनस्क्रीन दिखाया गया है। ऐसे में इस खास मौके पर शिक्षकों का जीवन पर प्रभाव समझना बेहद जरूरी है। न सिर्फ वास्तविक जिंदगी में, बल्कि सिनेमा में भी।
यहां हम आपको पांच शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें शिक्षण के सार को बेहद ही खूबसूरती के साथ ऑन स्क्रीन दिखाया गया है।

शकुंतला देवी में विद्या बालन
विद्या बालन ने शकुंतला देवी में महान गणितज्ञ की भूमिका निभाई है। ये फिल्म न केवल शकुंतला देवी की प्रतिभा का जश्न मनाती है, बल्कि उन्हें एक मां और एक महिला के रूप में भी मानवीय रूप में पेश करती है। विद्या का शानदार अभिनय इस मुश्किल कैरेक्टर में जान फूंकने का काम करता है।
'तारे जमीन पर में' आमिर खान
तारे ज़मीन पर में आमिर खान ने पहली बार शिक्षक की भूमिका निभाई है। उन्होंने राम शंकर निकुंभ की भूमिका निभाई है, जो एक कला शिक्षक है जो एक युवा लड़के ईशान को डिस्लेक्सिया से उबरने और उसकी असली क्षमता को पहचानने में मदद करता है। आमिर का शानदार अभिनय एक अच्छे शिक्षक की परिवर्तनकारी शक्ति की दिल को छू लेने वाली याद दिलाता है।
'हिचकी' में रानी मुखर्जी
फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी ने एक शिक्षिका का किरदार निभाया है जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित है। ये एक ऐसा किरदार था जिसे हम सभी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहते रहे हैं। ये फिल्म एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी है जो अपनी सबसे बड़ी चुनौती को अपनी सबसे बड़ी ताकत में बदल देती है।
'सुपर 30' में ऋतिक रोशन
विकास बहल के डायरेक्शन में बनी फिल्म सुपर 30, बिहार के जाने-माने गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। ऋतिक रोशन ने इस भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया है, जिसमें उन्होंने एक शिक्षक के उतार-चढ़ाव को दर्शाया है, जो वंचित छात्रों को सफल बनाने में अपनी जिंदगी को समर्पित करता है।
'पाठशाला' में शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने एक म्यूचिक टीचर राहुल उदयवर की भूमिका निभाई, जो छात्रों और कर्मचारियों के साथ अच्छी तरह से घुलमिल जाता है और उन्हें स्कूल की दुर्दशा के खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित करता है। उनके आकर्षक व्यक्तित्व ने सभी का दिल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications