‘क्या पैसों के लिए ये सब...’ सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर तसलीमा नसरीन ने उठाए सवाल

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को लेकर अब लेखिका तसलीमा नसरीन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर सवाल उठाए हैं।

मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का ये लव अफेयर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। फैंस से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई दोनों के रिश्ते को लेकर अपने रिएक्शन दे रहा है। कोई दोनों के रिश्ते को पसंद कर रहा है तो कोई खुलकर आलोचना भी कर रहा है। अब इसी क्रम में मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने इस पर सवाल उठाए हैं।

तसलीमा नसरीन ने सुष्मिता पर साधा निशाना

तसलीमा नसरीन ने सुष्मिता पर साधा निशाना

ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का रिश्ते का जब से खुलासा हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हालांकि ललित मोदी के इस पोस्ट के बाद सुष्मिता सेन ने इस पर चुप्पी तोड़ी थी। लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते को लेकर लेखिका तसलीमा नसरीन एक पोस्ट शेयर किया और दोनों पर जमकर हमला बोला।

जब सुष्मिता से पहली बार मिलीं तसलीमा नसरीन

जब सुष्मिता से पहली बार मिलीं तसलीमा नसरीन

तसलीमा ने 16 जुलाई को तसलीमा नसरीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बंगाली भाषा का प्रयोग कर पोस्ट लिखा, 'मैं सुष्मिता सेन से केवल एक बार कोलकाता हवाई अड्डे पर मिली। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि मैं आपसे प्यार करती हूं। इस एरिया में उनसे लंबा कोई नहीं है, इसलिए मेरे बगल में खड़े होकर वो झुककर मुझसे बात कर रहीं थीं। मैं उसकी सुंदरता को निहार रही थी, उनसे नजरें ही नहीं हटा पा रही थी'।

'क्या पैसों के लिए ललित मोदी से हुआ प्यार?'

'क्या पैसों के लिए ललित मोदी से हुआ प्यार?'

वो यहीं नहीं रूकी उन्होंने सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को टारगेट करते हुए लिखा, 'एक्ट्रेस को इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक से केवल पैसे की वजह से प्यार हो सकता है, क्योंकि अब सुष्मिता सेन एक अपराधी को डेट कर रही हैं जोकि बिल्कुल भी आकर्षक नहीं है। क्योंकि वह आदमी बहुत अमीर है? हो सकता है कि उन्हें प्यार हुआ हो, पर मेरा ये विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि उन्हें ललित मोदी से प्यार हुआ होगा। पर पैसे से प्यार करने वालों के लिए मेरी नजर में सम्मान बहुत जल्दी खो जाता है'।

सुष्मिता की ताऱीफ में बोलीं तसलीमा

सुष्मिता की ताऱीफ में बोलीं तसलीमा

इस पोस्ट से पहले तसलीमा ने सुष्मिता सेन की तारीफ में पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, 'मुझे सुष्मिता सेन का व्यक्तित्व सबसे ज्यादा पसंद आया। कम उम्र में दो बेटियों को गोद लिया। उनकी ईमानदारी, बहादुरी, जागरूकता, आत्मनिर्भरता पसंद आई, उनकी दृढ़ता पसंद आई और सीधापन भी।'

ललित मोदी ने किया था रिलेशन ऑफिशियल

ललित मोदी ने किया था रिलेशन ऑफिशियल

बता दें कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी। खबरें ये उठ रही थीं कि दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है। लेकिन अगले दिन सुष्मिता सेन ने पोस्ट कर इस अफवाह पर विराम लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+