Tarak Mehta...शादी करने जा रहे तारक मेहता के टप्पू? बबीता जी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। सोनी सब टीवी के फेवरेट कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से लोगों को खूब हंसा रहा है। शो के हर किरदार की अपनी फैन फॉलोइंग है। इस शो के जुड़ा हर किरदार खबरों में बने रहते हैं। शो के जुटे पॉपुलर कैरेक्टर टप्पू से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां एक ओर उनके शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं तो वहीं राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शादी करने जा रहे हैं टप्पू?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। राज अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। इसी कड़ी में राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जिसके बाद खबरें वायरल हो रही है कि राज शादी करने जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाले राज अनादकट ने एक वीडियो क्या शेयर किया, उनके शादी की खबरें आने लगी। राज ने नए फिल्टर के सात एक वीडियो तैयार किया, जिसमें उन्होंने When will I get Married फिल्टर सलेक्ट किया। इस वीडियो के जरिए राज जानना चाह रहे हैं कि उनकी शादी कब होगी। इस फिल्डर का जवाब आता है कि उनकी शादी 30 मिनट में होगी।

शो छोड़ने जा रहे हैं टप्पू
इस बीच खबर आ रही है कि टप्पू शो छोड़ने जा रहे हैं। एक न्यूज पोर्टल में शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि सीरियल में सब ठीक नहीं चल रहा है। शो में एक अहम किरदार शो छोड़ सकता है। खबर आई कि टप्पू शो को अलविदा कर सकते हैं, हालांकि राज से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी चुप्पी साध ली है। वहीं शो के प्रोड्यूशर असित मोदी ने घुमा फिराकर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बबीता जी के साथ जुड़ा नाम
आपको बता दें कि हाल ही में राज अनादकत और शो में बबीता जी का किरादर निभाने वाली मुनमुन दत्ता के बीच अफेयर की खबरें आई। दोनों के कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जहां दोनों एक दूसरे के बांहों में बांह डाले फोटो क्लिक करवा रहे थे, हालांकि बाद में दोनों इस तरह की खबरों से इंकार किया था, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैl इस रिलेशन को लेकर दोनों खूब ट्रोल हुए थे। दोनों के बीत उम्र के फासले को लेकर उनपर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications